न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक खत्‍म होने लगा आक्‍सीजन, 172 यात्री थे सवार

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में सवार 172 लोगों की जान उस वक्‍त हलक में आ गई जब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में अचानक आक्‍सीजन खत्म होने लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 9:09:24

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक खत्‍म होने लगा आक्‍सीजन, 172 यात्री थे सवार

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में सवार 172 लोगों की जान उस वक्‍त हलक में आ गई जब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में अचानक आक्‍सीजन खत्म होने लगी। आक्‍सीजन घटने की वजह से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, फ्लाइट के क्रू मेंबर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मदद से इस आकस्मिक स्थिति पर तुरंत फैसला लेकर सभी यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्‍य तक पहुंचाया गया। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कई तो उस समय भी कुछ समय पहले के दृश्य को याद कर आतंकित दिखे।

अहमदाबाद से बुधवार को पटना एयरपोर्ट आए स्पाइस जेट के विमान में आक्सीजन प्रेशर में कमी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विमानन कंपनी जांच रिपोर्ट डीजीसीए को सौपेगी। पटना एयरपोर्ट प्रशासन भी घटना की पूरी जानकारी एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों से साझा करेगा।

सूत्रों के मुताबिक 30 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में आक्सीजन का प्रेशर कम होने लगा था, जिसके बाद 10:10 मिनट पर पाइलट ने उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एटीसी से अनुरोध किया था। इसके बाद तय समय से 15 मिनट पहले उड़ान को उतारा गया था। विमान में क्रू मेंबर सहित 172 यात्री मौजूद थे।

जांच में पता चला है कि करीब 12 मिनट विमान में आक्सीजन प्रेशर बाधित था। समय पर उड़ान को उतारने के लिए इंटरनेट मीडिया पर यात्री पायलट व कर्मियों की सराहना कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया