न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनावी मैदान में उतरे रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने का ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 4:44:59

चुनावी मैदान में उतरे रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने का ऐलान किया है। जन सुराज ने बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है।

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने तरारी विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने कहा है कि तीन अन्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी वह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही करेगी।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख पद पर रह चुके हैं। प्रशांत किशोर ने बताया है कि दिवंगत एस के सिन्हा के अलावा बिहार से सेना के एकमात्र उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसके सिंह की उम्मीदवारी तरारी के लिए गर्व की बात है। जन सुराज ने आगे ये भी बताया है कि लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह ने 2001-2003 के बीच भारतीय सेना के ऑपरेशन पराक्रम और ऑपरेशन मेघदूत में सियाचीन ब्रिगेड का नेतृत्व किया था। उन्हें अपने योगदान के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और उत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि वह अग्निवीर योजना से खुश नहीं हैं। संभव है सरकार भवि में शॉर्ट सर्विस कमीशन की तर्ज पर इस योजना में संशोधन करे। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे विदेश में बस गए हैं और मेरी पत्नी अब नहीं रहीं। वह तरारी से ही ताल्लुक रखते हैं। रिटायरमेंट के बाद वह साल 2013 से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार की चार विधानसभा सीटों- बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी पर 13 नवंबर को उपचुनाव के तहत वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर के तारीख को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही इनके भी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका