न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीब हरकत: तुर्किए के राष्ट्रपति ने क्यों पकड़ी इमैनुएल मैक्रों की मिडिल फिंगर? वायरल हुआ वीडियो

तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने EPC समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की उंगली पकड़ ली, वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 12:24:27

अजीब हरकत: तुर्किए के राष्ट्रपति ने क्यों पकड़ी इमैनुएल मैक्रों की मिडिल फिंगर? वायरल हुआ  वीडियो

तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कुछ अजीब और असामान्य है। अल्बानिया में आयोजित यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में उन्होंने उनकी मिडिल फिंगर पकड़ ली और उसे लंबे समय तक पकड़े रखा। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि एर्दोगन शायद मैक्रों को उंगली पकड़ कर अपनी शक्ति का संदेश देना चाह रहे थे। वीडियो में दिखता है कि एर्दोगन पहले मैक्रों का हाथ पकड़ते हैं और उसे सहलाते हैं। इसके बाद जब मैक्रों दूसरा हाथ उनकी ओर बढ़ाते हैं, तो एर्दोगन उनकी उंगली कसकर पकड़ लेते हैं।

मैक्रों असहज, एर्दोगन बने रहे जमे-जमाए

करीब 13 सेकेंड तक एर्दोगन मैक्रों की इंडेक्स फिंगर पकड़े रहते हैं। इस दौरान मैक्रों असहज नजर आते हैं और बातचीत के दौरान अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एर्दोगन आराम से बैठे रहते हैं और उंगली नहीं छोड़ते। थोड़ी देर बाद ही सही, एर्दोगन अंततः उंगली छोड़ देते हैं। लेकिन तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था और लोगों की दिलचस्पी एर्दोगन के हावभाव और इस अजीब हरकत पर टिक गई थी।

तुर्किए की मीडिया ने दिया मनोवैज्ञानिक स्पष्टीकरण

तुर्किए के एक मीडिया चैनल ने इस घटनाक्रम का विश्लेषण करते हुए बताया कि मैक्रों ने एर्दोगन के कंधे पर हाथ रखकर एक तरह से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में एर्दोगन ने उनकी उंगली जोर से पकड़ ली, मानो यह जताना हो कि वह इस तरह के इशारों को स्वीकार नहीं करते। रिपोर्ट में दावा किया गया कि एर्दोगन की यह प्रतिक्रिया खुद को कमजोर न दिखाने की एक रणनीति थी।

EPC शिखर सम्मेलन में कई अनोखे पल

गौरतलब है कि EPC समिट में 47 देशों के नेता शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का उद्देश्य यूरोप में क्षेत्रीय सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को बढ़ाना था, लेकिन यह घटना समिट के दौरान हुए सबसे चर्चा में रहने वाले पलों में से एक बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब