#Bihar #HaintaiyaarHum#biharPolice #SaranPolice pic.twitter.com/f9DAPp4plV<
पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग हुए चोटिल
इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, विवाद के बाद सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने नई बाजार सहित मालखाना चौक और उसके आसपास से सटे मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पत्थराव के दौरान पुलिसकर्मी सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हिंसक झड़प के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों ने फ्लैगमार्च किया।













