न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामान्य स्तर पर खुला शेयर बाजार, टॉप गेनर और लूजर के तौर पर उभरे यह शेयर

घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार (1 जुलाई 2024) को कारोबार की सपाट शुरुआत की। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने कारोबारी सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 12:08:55

सामान्य स्तर पर खुला शेयर बाजार, टॉप गेनर और लूजर के तौर पर उभरे यह शेयर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार (1 जुलाई 2024) को कारोबार की सपाट शुरुआत की। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने कारोबारी सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की। एनएसई निफ्टी 50 5 अंक बढ़कर 24,015.60 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 33.44 अंक बढ़कर 79,066.17 पर खुला। ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में खुले। इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स 23 अंक टूटकर 52,319.60 पर खुला। पावर और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, एलएंडटी, अपोलो हॉस्पिटल्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को कारोबार के शुरुआती रुझानों में निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टाटा कंज्यूमर, एलटीआईमाइंडट्री, एलएंडटी, अपोलो हॉस्पिटल्स और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज नुकसान में देखे गए। सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.36% बढ़कर 81.84 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.33% बढ़कर 85.28 डॉलर पर कारोबार थीं। बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही इंडेक्स में 0.4-0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जबकि लार्ज कैप इंडेक्स में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 28 जून 2024 को 6,658.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस सप्ताह के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स ने हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है। इस सप्ताह काफी महत्वपूर्ण आंकड़े आने वाले हैं। इस सप्ताह ऑटो सेक्टर सुर्खियों में रहेगा, क्योंकि कंपनियां अपने मासिक बिक्री के आंकड़े जारी करेंगी। इस महीने आर्थिक क्षेत्र में कई अहम घटनाएं होंगी, जिसका असर आने वाले दिनों में बाजार पर देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका