Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल निशान पर आया शेयर बाजार, पेटीएम के शेयरों में 20% का लोअर सर्किट

लगातार सात कारोबारी सत्र से जारी तेजी गुरुवार को रुक गई और मार्केट लाल रंग के निशान पर खुला और मार्केट खुलते ही पेटीएम शेयर 20 प्रतिशत का लोअर सर्किल लग गया और यह इसका दाम 645.45 रुपये पर पहुंच गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 1:07:38

लाल निशान पर आया शेयर बाजार, पेटीएम के शेयरों में 20% का लोअर सर्किट

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) के शेयरों में 20% की बड़ी गिरावट आई। लगातार सात कारोबारी सत्र से जारी तेजी गुरुवार को रुक गई और मार्केट लाल रंग के निशान पर खुला और मार्केट खुलते ही पेटीएम शेयर 20 प्रतिशत का लोअर सर्किट लग गया और यह इसका दाम 645.45 रुपये पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि इससे पहले यह शेयर 813.30 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि पिछले 52 हफ्ते में यह शेयर 998.30 रुपये के हाई पर 20 अक्टूबर 2023 को पहुंचा था।

शेयरों में क्यों है गिरावट

पेटीएम के शेयरों में यह गिरावट उस खबर के बाद हुई जिसमें कंपनी ने कहा कि वह छोटे लोन देने में कमी करेगा। पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज में जानकारी दी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पर्सनल लोन के नियमों को सख्त करने के बाद कम्पनी ने यह निर्णय लिया है कि वह छोटे लोन कम देगी। पेटीएम ने एक्सचेंज में सूचना दी कि वह 50,000 रुपये से कम के पर्सनल लोन देने में कमी लाएगा।

गौर करने वाली बात है कि देश में पर्सनल लोन की बढ़ती मांग और रिस्क को देखते हुए RBI ने कंज्यूमर लोन के नियमों को कड़ा कर दिया है।

पेटीएम ने कहा है कि वह 50,000 रुपये से ज्यादा के लोन के लिए ‘अच्छी मांग’ की उम्मीद कर रहा है। और कम रिस्क वाले व हाई-क्रेडिट के लिए योग्य ग्राहकों के लिए उच्च-टिकट पर्सनल और कमर्शियल कर्ज के अपने पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करेगा। इसका मतलब हुआ कि पेटीएम छोटे साइज़ के लोन कम कर देगा।

स्मॉल साइज़ लोन कम करने की खबर के अलावा दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे का बाहर होना भी एक बड़ी वजह रही जिसके चलते पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई। इन दोनों खबरों से निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर पड़ा।

दरअसल, पेटीएम ने अपने छोटे-टिकट वाले पोस्टपेड लोन को स्लो करने की योजना का ऐलान किया है। रिजर्व बैंक की ओर से अनसिक्योर लोन को लेकर सख्ती के बाद पेटीएम ने यह फैसला लिया है। यह निर्णय ब्रोकरेज को भी अच्छा नहीं लगा, जिससे उन्हें कंपनी के लिए अपने राजस्व अनुमान में कटौती करनी पड़ी। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी अपने पर्सनल, बिजनेस लोन का विस्तार करना चाहती है।

पेटीएम के मुताबिक कंपनी 50,000 रुपये से कम के अनसिक्योर लोन के स्तर को क्रमिक तरीके से कम करेगी। बता दें कि पोस्टपेड, एक लोन पोर्टफोलियो है जो मुख्य रूप से 50,000 रुपये से कम है। एक्सपर्ट का मानना है कि पेटीएम के फैसले के बाद पोस्टपेड लोन आधे हो सकते हैं, लेकिन इसका मार्जिन या राजस्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसका राजस्व पर प्रभाव न्यूनतम होगा।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा कि Paytm ने अपने 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' (बीएनपीएल) व्यवसाय को फिर से व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है। दरअसल, अनसिक्योर लोन देने पर रिजर्व बैंक के हालिया कदम के बाद लोन देने वाले साझेदार पीछे हट गए हैं। जेफरीज के मुताबिक बीएनपीएल वितरण, जो कुल वितरण का 55 प्रतिशत है, अगले 3-4 महीनों में आधा हो जाएगा।
घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी थमी

घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार (7 दिसंबर 2023) को शुरुआती कारोबार में अपनी सात सत्र से जारी बढ़त खो दी। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव और एशियाई बाजारों से मिल रहे संकेतों के बीच बाजारों में गिरावट आई। विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की गिरती कीमतें बाजारों को बल देने में विफल रहीं क्योंकि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले अपने शेयर बेचते नजर आए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 211.21 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 69,442.52 पर आ गया। निफ्टी भी 58.95 अंक या 0.28 प्रतिशत फिसलकर 20,878.75 पर पहुंचा।

किन शेयरों को फायदा-नुकसान


सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहें। वहीं पावरग्रिड के शेयर में 1.25 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.07 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 0.96 प्रतिशत और एनटीपीसी में 0.76 प्रतिशत की तेजी आई। मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक के शेयर भी लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार (6 दिसंबर 2023) को 79.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका