न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, 700 अंक गिरा मिड कैप स्टॉक्स, निवेशकों को 4.28 लाख करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार के स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स में गिरावट ने कोहराम मचा रखा है। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली के चलते स्टॉक्स औंधें मुंह गिरकर ट्रेड कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 3:47:48

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, 700 अंक गिरा मिड कैप स्टॉक्स, निवेशकों को 4.28 लाख करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स में गिरावट ने कोहराम मचा रखा है। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली के चलते स्टॉक्स औंधें मुंह गिरकर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 800 अंक नीचे जा फिसला है तो स्मॉल कैप इंडेक्स 280 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में गिरावट की इस आंधी के चलते निवेशकों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

700 अंक गिरा मिड कैप स्टॉक्स

पिछले कई दिनों से मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही थी। लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निवेशकों की ओर से इन स्टॉक्स में जोरदार बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 829 अंकों या 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ 39,048 अंकों पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप स्टॉक्स में भारी सेलिंग के चलते निफ्टी का स्मॉल स्टॉक्स इंडेक्स 284 अंकों या 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 12,643 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

निवेशकों को 4.28 लाख करोड़ का नुकसान

बाजार में गिरावट का हाल यह कि कुल 3884 शेयर जिसकी स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के दौरान उसमें से 2934 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं तो केवल 768 स्टॉक्स में तेजी है। बीएसई पर ट्रेड कर रहे स्टॉक्स के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस गिरावट के चलते 4.28 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई का मार्केट कैप 314.61 लाख करोड़ रुपये पर जा फिसला है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 318.89 लाख करोड़ रुपये था।

लगातार चौथे दिन गिरा बाजार

मिड कैप स्टॉक्स पर नजर डालें तो लॉरस लैब्स 10.56 फीसदी, बैंक ऑफ इँडिया 6.02 फीसदी, टाटा टेलीर्विसेज 5.95 फीसदी, ट्राइडेंट 4.79 फीसदी, यूनियन बैंक 4.75 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप स्टॉक्स में बीईएमएल 7.77 फीसदी, अंबर एंटरप्राइजेज 7.57 फीसदी, सीक्वेंट साइंटेफिक 10.86 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मिड कैप स्मॉल कैप इंडेक्स के साथ सेंसेक्स निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 255 अंकों की गिरावट के साथ 65146 अंकों पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 19,430 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स