न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

931 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 9.32 लाख करोड़

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 दिसंबर को घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो 19 दिसंबर को 359.11 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये घटा है। ऐसे में निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 5:18:21

931 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 9.32 लाख करोड़

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी से उत्साहित निवेशकों को बुधवार 20 दिसंबर 2023 के कारोबारी सत्र में बड़ा झटका लगा है। सुबह शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। लेकिन दोपहर बाद देसी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार औंधे मुंह जा गिरा। सेंसेक्स में 1135 अंकों तो निफ्टी में 366 अंकों की गिरावट आ गई। वहीं सुबह के हाई को देखें तो निफ्टी करीब 500 तो सेंसेक्स में 1600 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की मार सबसे ज्यादा मिड कैप और स्मॉल स्टॉक्स पर पड़ी है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 931 अंकों की गिरावट के साथ 70,506 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 303 अंकों की गिरावट के साथ 21,150 अंकों पर क्लोज हुआ है।

बुधवार के कारोबार में ONGC, Tata Consumer Products, Britannia Industries और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Adani Ports, Adani Enterprises, UPL, Tata Steel और Coal India निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

निवेशकों के एक ही दिन में ₹9.32 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 दिसंबर को घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो 19 दिसंबर को 359.11 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये घटा है। ऐसे में निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सबसे बड़ी गिरावट मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में

आज के कारोबार में मुनाफावसूली के चलते सबसे बड़ी गिरावट मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में देखने को मिली है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 1490 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। वहीं दिन के हाई से इंडेक्स में 2000 अंकों की गिरावट आई है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 543 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है, जबकि दिन के हाई से ये इंडेक्स करीब 700 अंक नीचे गिरकर क्लोज हुआ है। इसके अलावा एनर्जी मेटल्स, बैंकिंग, फार्माइंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के स्टॉक्स भी गिरकर बंद हुए। निफ्टी का आईटी इंडेक्स सुबह जहां 600 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था इस इंडेक्स में दिन के हाई से 1300 अंकों की गिरावट आई है। आईटी इंडेक्स 604 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 7 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 23 गिरकर क्लोज हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 5 स्टॉक्स तेजी के साथ जबकि 45 गिरकर बंद हुए।

19 दिसंबर को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

बीते सत्र यानी 19 दिसंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 21,453.10 अंक पर बंद हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स