न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों के 8.50 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 8:21:13

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। विदेशी निवशकों की बिकवाली के चलते बाजार में हाहाकार मच गया। दिन के ट्रेड के दौरान सेंसेक्स ने 1000 और निफ्टी ने 330 अंकों का गोता लगा दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट की सुनामी देखने को मिली है।
शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों के 8.50 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 930 अंकों की गिरावट के साथ 80,220 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 310 अंकों की गिरावट के साथ 24,472 अंकों पर क्लोज हुआ है।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 359.50 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़ने के बाद 56,533.55 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 225.20 अंक या 1.25 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,286.20 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 18.15 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरने के बाद 51,239.00 पर बंद हुआ।

निफ्टी के ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कमोडिटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, एफएमसीजी सेक्टर और मीडिया में खरीदारी हुई। हालांकि, बाजार का रुझान सकारात्मक रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,189 शेयर्स हरे, 1,743 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 99 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति टॉप गेनर्स रहे। वहीं, एम एंड एम, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स रहे।

निफ्टी पैक में बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोल इंडिया और इंफोसिस टॉप गेनर्स रहे। वहीं, एम एंड एम, सन फार्मा, आयशर मोटर्स, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी टॉप लूजर्स रहे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 22 अक्टूबर को 3,978 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 5,869 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजार के जानकारों के अनुसार, "दिन भर के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। निफ्टी दोनों दिशाओं में झूलता रहा और अंततः 37 अंक नीचे नकारात्मक रूप से बंद हुआ। निफ्टी ने वापसी की, हालांकि इसे उच्च स्तरों पर टिके रहने में असमर्थता का संकेत देते हुए बेचा गया। दैनिक और प्रति घंटा गति संकेतक में नकारात्मक क्रॉसओवर है, जो एक बिक्री संकेत है। इस प्रकार, मूल्य और गति संकेतक को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि रेंजबाउंड मूल्य कार्रवाई जारी रहेगी। सीमा 24,400 - 24,750 होने की संभावना है।"

निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये हवा में

भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट की आंधी के चलते निवेशकों को जोरदार नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 444.79 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो पिछले कारोबारी सत्र में 453.65 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के ट्रेड में निवेशकों को 8.84 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि पिछले दो सेशन में निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज