न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बच्ची की हत्या कर सौतेली मां ने शव को जलाया, बक्से में छिपाया; गिरफ्तार

बिहार के बक्सर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नया भोजपुर इलाके में एक सौतेली मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को जला दिया

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 7:32:41

बिहार: बच्ची की हत्या कर सौतेली मां ने शव को जलाया, बक्से में छिपाया; गिरफ्तार

बिहार के बक्सर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नया भोजपुर इलाके में एक सौतेली मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को जला दिया। इसके बाद महिला ने शव को एक बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। घटना के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की। घटनास्थल से बच्ची का शव बक्से में जलते हुए बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

बक्सर पुलिस ने शनिवार रात एक सौतेली मां द्वारा अपनी आठ साल की बेटी की हत्या करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना मिली कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ पूरब टोला में एक महिला ने अपनी बेटी को जलाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया और नया भोजपुर थाना से एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, जिसमें हत्या का आरोप सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है

बक्से में मिला बच्ची का जला हुआ शव

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को जला दिया। बच्ची का जला हुआ शव घर के एक अंधेरे कमरे में रखे बक्से से बरामद किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची के पिता पप्पू गोंड, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं, की शादी 2024 में सीमा देवी से हुई थी। शनिवार को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद से लापता हो गई थी। परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब बच्ची की दादी से पूछताछ की गई, तो वह मूकबधिर होने के कारण कुछ नहीं बता सकीं।

सौतेली मां पर संदेह होने पर घर की तलाशी ली गई, और एक अंधेरे कमरे में रखे बक्से के अंदर एक बोरी से बच्ची का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका