Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पाइसजेट की खास सुविधा, अब हवाई यात्री 3, 6 या 12 किस्तों में कर सकेंगे एयर टिकट का भुगतान

स्पाइसजेट यात्रियों के लिए एक नई योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत अब यात्री टिकट के लिए 3, 6 या 12 किस्तों में भुगतान कर सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 5:44:43

स्पाइसजेट की खास सुविधा, अब हवाई यात्री 3, 6 या 12 किस्तों में कर सकेंगे एयर टिकट का भुगतान

स्पाइसजेट यात्रियों के लिए एक नई योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत अब यात्री टिकट के लिए 3, 6 या 12 किस्तों में भुगतान कर सकते है। विमानन कंपनी ने कहा कि शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के 3 महीने की ईएमआई के विकल्प (EMI) का लाभ ले सकेंगे।

कैसे उठा सकते हैं योजना का फायदा?

EMI योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर (PAN Number), आधार नंबर (Aadhaar Number) या वीआईडी (VID) जैसे बुनियादी जानकारी देनी होगी। साथ ही इसे पासवर्ड से वेरिफाई भी करना होगा।

ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा। बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी (UPI Id) से काट ली जाएगी।

स्पाइसजेट ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल्‍स देने की जरूरत नहीं है।
शुरू की नई उड़ानें

31 अक्टूबर 2021 से एयरलाइन ने 28 नई घरेलू उड़ानों की शुरुआत की है। एयरलाइन ने नए विंटर सीजन के तहत प्रमुख महानगरों के साथ जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर के पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली कई नई नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू कीं।

स्‍पाइसजेट एयरलाइन की ये उड़ानें उदयपुर को कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई से जोड़ रही हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर के साथ जैसलमेर, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के साथ जोधपुर और जयपुर के साथ बागडोगरा को जोड़ने वाली उड़ान सेवा भी शुरू की है।

स्पाइसजेट बागडोगरा को अहमदाबाद, कोलकाता को श्रीनगर से भी जोड़ेगी और बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर दो नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

स्पाइसजेट ने उदयपुर-अजमेर, उदयपुर-बागडोरा, उदयपुर-दरभंगा, उदयपुर-गोरखपुर, उदयपुर-दुर्गापुर, उदयपुर-गोवा और उदयपुर-ग्वावियर के बीच नई उड़ान सेवा शुरू की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology