न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हुई, 9,200 से ज्यादा लोग घायल, 13 गांव पूरी तरह से नष्ट

अफगानिस्तान के हेरात और पड़ोसी प्रांतों में 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हो गई। बचाव अधिकारी मलबे में दबे लोगों को निकाल रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 12:02:28

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हुई, 9,200 से ज्यादा लोग घायल, 13 गांव पूरी तरह से नष्ट

काबुल, 9 अक्टूबर। अफगानिस्तान के हेरात और पड़ोसी प्रांतों में 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हो गई। बचाव अधिकारी मलबे में दबे लोगों को निकाल रहे हैं। 7 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे हेरात शहर से उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार रात हेरात के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मावलवी मूसा अशारी के हवाले से कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हेरात का जंडा जान जिला है, जहां 13 गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिंदा जान और घोरियान जिलों के बारह गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

इससे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान शेख ने रविवार को कहा था कि भूकंप के दौरान 9,200 से अधिक लोग घायल हुए।

संचार व्यवस्था ठप होने और कई सड़कें अवरुद्ध होने के कारण बचावकर्मी दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कम से कम 465 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

बता दे, हेरात ईरानी सीमा से 120 किमी पूर्व में स्थित है और माना जाता है कि इस प्रांत में अनुमानित 1।9 मिलियन लोग रहते हैं।

अफगानिस्तान अक्सर भूकंप से प्रभावित होता है। खासकर हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में, जो यूरेशियन और भारतीय टेक्टॉनिक प्लेटों के अभिसरण के पास स्थित है। जून 2022 में पक्तिका प्रांत में 5।9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 1500 लोग घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल

जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज

दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल

राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर