न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काबुल से भारत आए अफगान नागरिकों ने बताई हकीकत, कहा - 'अफगानिस्तान में स्थिति वास्तव में खराब है'

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान AI244 रविवार को दिल्ली पहुंचा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 11:32:13

काबुल से भारत आए अफगान नागरिकों ने बताई हकीकत, कहा - 'अफगानिस्तान में स्थिति वास्तव में खराब है'

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए काबुल में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया का विमान रविवार को सुरक्षित वतन वापस ले आया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान AI244 रविवार को दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली पहुंचे अफगान नागरिकों ने घरों में रह गए लोगों और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। काबुल से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची एक महिला का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है। हमारे दोस्त मारे जा रहे हैं। तालिबान (Taliban) हमें मार रहा है। हमारी महिलाओं को कोई अधिक अधिकार नहीं मिलने वाले हैं।'

भारत में रहकर पढ़ने वाले कई अफगान छात्र भी विमान के जरिये भारत पहुंचे। बेंगलुरु में बीबीए के छात्र अब्दुल्ला मसूदी ने कहा, 'लोग बैंकों की तरफ भाग रहे हैं। मैंने कोई हिंसा नहीं देखी है, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता हूं कि कोई हिंसा हुई ही नहीं है। मेरा परिवार अफगानिस्तान में है। मेरी यात्रा पूर्व नियोजित थी। कई लोग काबुल से चले गए हैं।'

आम नागरिकों के साथ ही अफगानिस्तान के कई राजनेता और अधिकारी भी रविवार को दिल्ली पहुंचे। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार रिजवानुल्ला अहमदजई ने कहा, 'अफगानिस्तान के ज्यादातर इलाकों में शांति है। मंत्रियों और अन्य लगभग सभी राजनीतिक व्यक्तियों ने काबुल छोड़ दिया है। करीब 200 लोग दिल्ली आए हैं। मुझे लगता है कि यह नया तालिबान है जो महिलाओं को काम करने की इजाजत देगा।'

वहीं दिल्ली पहुंचे अफगानिस्तान के सांसद अब्दुल कादिर जजई ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान के करीबी समर्थकों में से एक है। उन्होंने एएनआई को बताया, 'अफगानिस्तान की सरकार और तालिबान के मध्य एक शांति समझौता हुआ था। यह सिर्फ एक हैंडओवर प्रक्रिया थी। अब काबुल में स्थिति शांत है। पाकिस्तान तालिबान के करीबी समर्थकों में से एक है।'

वहीं अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के सांसद सैयद हसन पक्तियावल भी दिल्ली पहुंचे और कहा कि उनके देश में स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा, 'मैं देश छोड़ना नहीं चाहता। मैं यहां एक बैठक के लिए आया था। मैं अफगानिस्तान वापस जाऊंगा। वहां स्थिति वास्तव में खराब है।'

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोग भी अफगानिस्तान के घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं। जंगपुरा में रहने वाले हिदायतुल्ला ने कहा, 'नेता भाग रहे हैं और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मैंने दोस्तों से बात की है और उन्होंने बताया है कि तालिबान काबुल में घुस गया है। हालिया इस युद्ध के कारण मैंने अपने चचेरे भाई को खो दिया है।' वहीं दिल्ली में रहने वाली अफगानिस्तान की महिलाएं महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को लेकर चिंतित हैं।

महिलाओं को मारी गोली

उधर, काबुल एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर तालिबानी लड़ाकों ने दो ऐसी महिलाओं को गोली मार दी गई है, जिन्होंने हिजाब नहीं पहना था। इसके जवाब में अमेरिकी सैनिकों ने भी जवाबी फायरिंग की। जिससे एयरपोर्ट में भगदड़ मच गया।

भारत अफगानिस्तान भेजेगा स्पेशल विमान

वहीँ, भारत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपने नागरिकों और कर्मचारियों को निकालने के लिए आज 12:30 बजे एक स्पेशल विमान भेजेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती