न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी बैन हुई जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

अमेरिका के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में भी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को बैन किया गया हैं। यह रोक उस वक्त लगाई गई जब कुछ लोगों ने खून के थक्के जमने और प्लेटलेट्स गिरने की शिकायत की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 7:52:02

अमेरिका के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी बैन हुई जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां संक्रमितों के आंकड़े थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दुनियाभर में 13.9 करोड़ संक्रमित मामले आ चुके है, ऐसे में वैक्सीन का साथ बहुत जरूरी हैं। दुनियाभर में वैक्सीन का अभियान चला वैक्सीन ज्यादा करवाने की अपील की जा रही हैं। लेकिन इस बीच अमेरिका के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में भी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को बैन किया गया हैं। यह रोक उस वक्त लगाई गई जब कुछ लोगों ने खून के थक्के जमने और प्लेटलेट्स गिरने की शिकायत की। इससे पहले अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने एक बयान में बताया था कि जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के इस्तेमाल से कुछ गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। सिंगल डोज वाली इस टीका को दिए जाने के बाद अमेरिका में छह महिलाओं में खून के थक्के जमने की खबर आई थी।

अफ्रीकी सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस पर प्रतिबंध लगा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिजे ने बताया कि छह महिलाओं ने टीके लगने के बाद खून के थक्के जमने की शिकायत की। इसके बाद सरकार ने वैज्ञानिकों के साथ तत्काल विचार-विमर्श किया जिन्होंने कहा कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के फैसले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका में भी इस वैक्सीन पर रोक लगा दी गई।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिजे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में टीका लगवाने के बाद खून के थक्के जमने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि 289,787 स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि खून के थक्के जमने की शिकायत अमेरिका में आई थी। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,561,559 तक पहुंच गई हैं। वहीं 53 हजार 498 लोगों की मौत हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती