न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड सरकार ने जारी की कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खोलने की SOP, मार्च 2020 से है बंद

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को कहा है कि परिस्थितियां सामान्य हो गई हैं जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री से बात करने के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 10:16:01

उत्तराखंड सरकार ने जारी की कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खोलने की SOP, मार्च 2020 से है बंद

कोरोना आने के साथ ही प्रदेश में मार्च 2020 से स्कूल बंद पड़े हैं और अब जब कोरोना की स्थिति संभलती हुई दिखाई दे रही हैं तो स्कूल खोले जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को कहा है कि परिस्थितियां सामान्य हो गई हैं जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री से बात करने के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। आज शनिवार को उत्तराखंड शासन की ओर से एसओपी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक एक से पांचवीं तक के स्कूल तीन घंटे के लिए चलेंगे। वहीं स्कूलों को खोले जाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा।

प्रदेश में कोविड की वजह से पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से बंद चल रहे कक्षा एक से पांचवीं तक के 14007 सरकारी और निजी स्कूल 21 सितंबर से खुल जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को शिक्षा सचिव को इसके निर्देश दिए। प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को मार्च 2000 से बंद कर दिया गया था। स्कूलों को बंद किए जाने के बाद पहले माध्यमिक विद्यालयों को और इसके बाद जूनियर हाईस्कूलों को खोला गया था।

उत्तराखंड में 282 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

कोरोना के इस दौर में प्रदेश की स्थिति अब संभली हुई नजर आ रही हैं जहां आज भी किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई हैं। बात करें आज के आंकड़ों की तो बीते 24 घंटों में 21 नए संक्रमित मामले मिले हैं जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 282 हो गई। प्रदेश की रिकवरी दर 95।66 प्रतिशत और संक्रमण दर 0।12 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रदेश में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 343376 हो गई है। वहीँ 329619 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव