Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बेटे ने मां-बाप से मांगे 2 हजार रूपये, नहीं देने पर सिलेंडर से कूचलकर की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी बेटे ने चंद रुपयों के लिए अपने मां-बाप की हत्या कर दी। बेटा जेब खर्च के लिए मां-बाप से 2 हजार की डिमांड कर रहा था। बुजुर्ग मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। उन्होंने मना किया तो उसने गुस्से में आकर गैस सिलेंडर से कूचलकर मां-बाप को मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 11:47:10

बिहार: बेटे ने मां-बाप से मांगे 2 हजार रूपये, नहीं देने पर सिलेंडर से कूचलकर की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी बेटे ने चंद रुपयों के लिए अपने मां-बाप की हत्या कर दी। बेटा जेब खर्च के लिए मां-बाप से 2 हजार की डिमांड कर रहा था। बुजुर्ग मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। उन्होंने मना किया तो उसने गुस्से में आकर गैस सिलेंडर से कूचलकर मां-बाप को मार डाला। इस दौरान घर में मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। छोटे भाई की पत्नी पर भी उसकी नजर पड़ गई। उसकी भी हत्या करने के लिए दौड़ा। लेकिन, महिला ने घर से भागकर खुद की जान बचाई। पूरा मामला पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं गांव का है।
शंभू सहनी और उसकी पत्नी शारदा देवी की हत्या के बाद आरोपी अजय शव के पास करीब दो घंटे तक बैठा रहा। आरोपी के मामा हरि सहनी ने बताया कि अजय को पढ़ाने के लिए काफी रुपया खर्च किया गया। उसे दिल्ली तक भेजा गया। घर में सबसे ज्यादा वही पढ़ा-लिखा है। तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर पर था। एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी अजय के अन्य दोनों भाई बाहर रहते हैं। बड़ा भाई पूरे परिवार के साथ कोलकाता में रहता है। छोटा भाई गोवा में जॉब करता है। उसकी पत्नी और बच्चे दादा-दादी के साथ रहते थे। पूरे परिवार ने मिलकर आरोपी अजय को एकाउंट से ग्रेजुएशन कराया था। जबकि बड़ा भाई संजय सहनी मैट्रिक तक ही पढ़ा है। छोटा भाई विजय सहनी नन-मैट्रिक ही है। पूरे परिवार को आरोपी अजय से काफी उम्मीदें थी। घर वालों से पैसा लेकर तीन महीने पहले वह दिल्ली गया था। वहां सीए की पढ़ाई करने की बात परिजनों को बताया था। आरोपी के मामा हरिसहनी ने बताया कि दिल्ली से 22 हजार की डिमांड भी किया था। बुजुर्ग माता-पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं है देने को।

फरवरी में आरोपी अजय दिल्ली से गांव आ गया था। इसके बाद अक्सर माता-पिता से पैसे की डिमांड कर रहा था। पिछले कई दिनों से 2 हजार मांग रहा था। शनिवार की सुबह भी उसने फिर से मांग की। 2 हजार रुपए नहीं मिलने पर मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका