न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : पिता के साथ हुई बहस तो इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना शाहपुर के तहत मछियाल में यह वारदात हुई जिसमें पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 5:45:34

हिमाचल : पिता के साथ हुई बहस तो इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया जहां पिता के साथ हुई बहस में इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर डाली। पुलिस थाना शाहपुर के तहत मछियाल में यह वारदात हुई जिसमें पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। बीएमओ सिविल अस्पताल शाहपुर हरिंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और पैसों के लिए हर रोज परिवार के साथ झगड़ा करता था। पिता-पुत्र में यह विवाद पैसों को लेकर हुआ था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान सुनील कुमार (45) निवासी मछियाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार की अपने पिता के साथ बहस हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने तैश में आकर अपने ही पिता कुशाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना शाहपुर ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुशाल सिंह पूर्व सैनिक थे। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर हत्या का आरोपी सुनील कुमार भी शादीशुदा है। आरोपी कोई कामधंधा नहीं करता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद