न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने तोहफा देने के बहाने किया वार

23 साल की मेक्सिको की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या, तोहफा देने का बहाना बनाकर की गई वारदात, महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की आशंका।

Posts by : Mansi | Updated on: Thu, 15 May 2025 2:50:51

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने तोहफा देने के बहाने किया वार

मेक्सिको में एक 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज (Valeria Marquez) की लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतका की पहचान वेलेरिया मार्केज के रूप में हुई है। घटना के समय मार्केज अपने ब्यूटी सैलून में बैठकर फैंस के साथ लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति तोहफा देने के बहाने उसके सैलून में आया और उसका नाम लेकर उस पर लगातार तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद मार्केज वहीं टेबल पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मार्केज की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में मैक्सिको की मशहूर टिकटॉकर वेलेरिया एक टेबल पर बैठी अपने टैडी बियर को पकड़कर फॉलोअर्स से बात कर रही थी। तभी वह सामने की ओर देखते हुए कहती है, "वे आ रहे हैं।" पीछे से एक आवाज आती है, "अरे वेल?" जिस पर मार्केज हां में जवाब देती है। कुछ ही पलों बाद वह व्यक्ति उस पर गोली चला देता है। पहली गोली उसके पेट में लगती है, जिससे वह झुककर उसे देखती है, फिर वह व्यक्ति दो गोलियां उसके सिर पर चलाता है, जिससे उसकी तुरंत मौत हो जाती है। उस वक्त हत्यारा मार्केज का फोन उठाकर उसका चेहरा भी लाइव स्ट्रीमिंग पर आ जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मार्केज ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपने फॉलोअर्स को बताया था कि जब वह सैलून में नहीं थी, तब कोई व्यक्ति महंगा तोहफा लेकर आया था। उन्होंने कहा था कि वह उस व्यक्ति का इंतजार नहीं करेंगी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हत्यारे मोटरसाइकिल से आए थे और महंगे तोहफे का बहाना बनाकर मार्केज के करीब पहुंचे थे।

मार्केज के इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लगभग 2 लाख फॉलोअर्स थे। वह ऑनलाइन मेकअप और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती थीं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस घटना में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी