न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश: लाहुल स्पीति में शुरू हुई बर्फबारी, जन जीवन अस्त व्यस्त

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहुल स्पीति जिला के स्पीति घाटी में बर्फबारी हो रही है जबकि लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 9:54:43

हिमाचल प्रदेश: लाहुल स्पीति में शुरू हुई बर्फबारी, जन जीवन अस्त व्यस्त

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहुल स्पीति जिला के स्पीति घाटी (Spiti Valley) में बर्फबारी हो रही है जबकि लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। स्पीति की समस्त घाटी में सुबह से बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। इस कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है व मौसम ठंडा हो गया है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे (Rohtang La) में भी सुबह से बर्फ़बारी हो रही है। मौसम के करवट बदलते ही पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ बारी की उम्मीद बढ़ गई है। अक्टूबर के बाद मनाली व लाहुल की वादियां बर्फ फाहों का इंतजार कर रही है।

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग सहित किब्बर, लंगचा, कोमिक, लोसर, क्योटो, हल, रंगरिक सहित समस्त स्पीति घाटी में बर्फबारी हो रही है। बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घाटी के लोग घरों में कैद हो गए हैं। उपायुक्त लाहुल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि लाहुल स्पीति में बर्फ़बारी का क्रम शुरु हो गया है। स्पीति में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया जबकि लाहुल घाटी में अभी ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ही बर्फबारी हो रही है। मौसम के तेवर ऐसे ही रहे तो लाहुल घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। अब लाहुल घाटी में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए पहले ही बंद कर दिया है जबकि लाहुल घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर हो गई है।

मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ है।

लाहुल की ओर बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम, लेडी आफ केलंग, बड़ा व छोटा शीघ्री ग्लेशियर, चंद्रभागा रेंज सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद