न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में हुई बर्फबारी, दिल्ली में छाया घना कोहरा, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 12:32:05

हिमाचल में हुई बर्फबारी, दिल्ली में छाया घना कोहरा, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। भारत के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आखिरकार दो महीनों का इंतजार खत्म हुआ है। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल के पास शुक्रवार की सुबह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, धर्मशाला में सुबह सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है। मौसम बदलने से पर्यटकों में काफी खुशी है।

कहां-कहां हुई बर्फबारी

मौसम के करवट लेते ही घाटी में बर्फबारी शुरू हुई है। अटल टनल रोहताँग के पास बर्फ़बारी शुरू हो गई है। मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फ़बारी हो रही है। अटल टनल रोहताँग के आस-पास एक इंच तक बर्फ जम गई। फिलहाल, लेह-मनाली हाईवे पर आवाजाही को रोका गया है। मौसम साफ़ होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जानकारी के अनुासार, लाहौल घाटी में बादल छाए हुए हैं। यहां पर ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल के गैमुर और दारचा में भी ताजा हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल के कांगड़ा जिले का भी मौसम बदला है। साथ ही धौलाधार रेंज में हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी के चलते मंडी के धर्मपुर समेत कई अन्य इलाकों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

दिल्ली में छाया घना कोहरा

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। भीषण ठंड के बीच 26 जनवरी की परेड कर्तव्यपथ पर होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमामन 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को इंडिया गेट पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं लाल किले पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी किया है। यानी अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम की स्थिति बताने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा और नार्थईस्ट के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रह सकता है। मध्य प्रदेश में भी कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी