न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कश्मीर राग’ : कौन हैं स्नेहा दुबे, जिन्होंने UNGA में इमरान खान को दिया करारा जवाब

इमरान के भाषण पर राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे (Sneha Dubey) ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:14:55

‘कश्मीर राग’ : कौन हैं स्नेहा दुबे, जिन्होंने UNGA में इमरान खान को दिया करारा जवाब

76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने जलवायु परिवर्तन, इस्लामोफोबिया और कोविड-19 सहित कई मुद्दों पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा। यह कहते हुए कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है, खान ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने खुद को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताया। इमरान खान इस बार न्यूयॉर्क नहीं आए। उन्होंने पाकिस्तान से ही वर्चुअली संबोधन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया। लेकिन हर बार की तरह भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला। इमरान के भाषण पर राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे (Sneha Dubey) ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

क्या कहा भारत ने?

स्नेहा दुबे (Sneha Dubey) ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के आंतरिक मामलों को दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने की कोशिश की है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं। स्नेहा दुबे ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंच का दुरुपयोग किया है और अपने देश की दयनीय स्थिति से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए व्यर्थ प्रयास कर रहा है।'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी खुले आम घूमते हैं, जबकि आम लोगों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर बर्बरता की जाती है।

भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने 9/11 आतंकी हमलों की 20वीं बरसी के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमने कुछ दिन पहले 9/11 आतंकी हमलों की 20वीं बरसी पर जान गंवाने वाले लोगों को याद किया। दुनिया नहीं भूली है कि उस कायराना हमले के पीछे का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने शरण दी थी। आज भी पाकिस्तानी नेतृत्व ओसामा को शहीद के रूप में महिमामंडित करता है।'

दुबे ने आगे कहा, 'अफसोस की बात है कि आज भी हमने पाकिस्तान के नेता को आतंक के कृत्यों को सही ठहराने की कोशिश करते हुए सुना। आधुनिक दुनिया में आतंकवाद की इस तरह की सोच अस्वीकार्य है।'

खुद को आतंकवाद का शिकार बताने की पाकिस्तानी बयानबाजी पर उन्होंने कहा, 'ये वो देश है जो खुद को अग्निशामक का वेश बनाकर आगजनी करता है। पाकिस्तान अपने घर में आतंकवादियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे केवल पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। हमारे क्षेत्र और वास्तव में पूरी दुनिया को उनकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर, वे अपने देश में सांप्रदायिक हिंसा को आतंकवादी कृत्यों के रूप में छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।'

sneha dubey,imran khan,unga,pakistan,kashmir

कौन हैं स्नेहा दुबे

पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का कच्चा चिट्‌ठा खोलने वाली स्नेहा 2012 बैच की आईएफएस अफसर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही UPSC में सफलता पाई थी। आईएफएस बनने के बाद उन्हें विदेश मंत्रालय में नियुक्त मिली।

2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं। स्नेहा ने जेएनयू से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से एमए और एफफिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा गोवा में और फिर पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से ग्रेजुएट किया। उनकी फैमिली में वह पहली सिविल सेवा अफसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर