न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चलते-चलते युवक को आई छींक और वो मर गया...

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि लड़का कुछ बीमार रहता था, जिसकी वजह से लगता है कि उसकी मौत हुई है। परिजनों ने मौत के बाद उसको दफना दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 10:46:16

चलते-चलते युवक को आई छींक और वो मर गया...

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में सड़क पर चलते-चलते एक युवक को छींक आई और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले युवक ने अपनी छाती पर हाथ रखा और उसके बाद उसे छींक आई तो उसने मुंह पर हाथ रखा। इसके बाद उसने अपने गले को पकड़ा और कुछ पल चलने के बाद वो सड़क पर ग‍िर गया। इसके बाद वह दोबारा नहीं उठा। मौत का पूरा घटनाक्रम रास्ते में एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। युवक का नाम जुबैर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना किदवई नगर गली नंबर 3 है। वीडियो 2 दिसंबर रात 10 से 10:30 के बीच का बताया जा रहा है।

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि लड़का कुछ बीमार रहता था, जिसकी वजह से लगता है कि उसकी मौत हुई है। परिजनों ने मौत के बाद उसको दफना दिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

वीडियो में दिख रहा है कि एक गली है। रात का समय है और 4 दोस्त साथ-साथ चल रहे हैं। चारों दोस्त बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक दूसरे के गले में हाथ डाले दोस्त चल रहे हैं। तभी एक दोस्त को अचानक छींक आती है। छींक आने के बाद युवक को गले में कुछ कसापन लगता है वो अपना गला पकड़ता है। 2 कदम चलते ही जमीन पर गिर पड़ता है। इसके साथ चल रहे तीनों दोस्त समझ नहीं पाए कि ये क्या हो गया? इसके साथ चल रहे तीनों लड़कों ने जब अपने दोस्त को जमीन पर अचानक गिरा हुआ पाया, तो उनकी चीख निकल पड़ी। फौरन युवक के हाथ, पैर मलकर उसे जगाने की कोशिश करते युवक वीड‍ियो में दिख रहा हैं, लेकिन गिरा हुआ युवक नहीं उठता। तीनों दोस्त चिल्लाते हैं। उनकी चीख सुनकर मोहल्ले के लोग भी घर से बाहर निकल आए। इसके बाद तीनों लड़कों ने मिलकर युवक को गोद में उठाया घर के अंदर ले गए। तीनों युवक अपने दोस्त को गोद में उठाकर फौरन बाइक से अस्पताल ले जाते हैं। जब युवक को डॉक्टर के पास ले जाया जाता है, वहां डॉक्टर उसको मृत घोषित कर देते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात