न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन के दिन एक फंदे पर झूलीं भाभी-ननद, जानिए क्या रही वजह

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से रक्षाबंधन के दिन चौकाने वाली खबर सामने आई। यहां ननद-भाभी एक ही फंदे पर झूल गईं। घटना दतिया जिले के भांडेर बराना बड़ेरा गांव में घटी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 6:24:14

रक्षाबंधन के दिन एक फंदे पर झूलीं भाभी-ननद, जानिए क्या रही वजह

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से रक्षाबंधन के दिन चौकाने वाली खबर सामने आई। यहां ननद-भाभी एक ही फंदे पर झूल गईं। घटना दतिया जिले के भांडेर बराना बड़ेरा गांव में घटी। ये खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। दोनों मं इतना गहरा प्रेम और दोस्ती थी कि भाभी ने ननद के नाम टैटू बनवाया था। इस बात को लेकर पति से उसका झगड़ा भी हुआ।

भांडेर पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर खबर मिली कि बराना बड़ेरा गांव में दो महिलाओं ने एक साथ फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पूनम(30) पत्नी रामू यादव और उसकी नदद मंजू (22) पत्नी अंकित यादव ने एक साथ एक ही फंदे पर फांसी लगाई। दोनों के घर 100 मीटर की दूरी पर ही हैं। भाभी पूनम ने फोन कर ननद मंजू घर बुलाया था। इस दौरान पूनम का पति रामू और उसका ससुर किसी काम से बाहर गए थे। उसका बेटा संस्कार खेलने बाहर गया था। दोनों ने बीच कुछ देर बातें हुईं और फिर दोनों ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर बाद बेटा संस्कार अंदर आया और कमरे का दरवाजा खटखटाया। बार-बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पिता और दादा के पास बाड़े पर गया और सारी बात बताई। रामू घर पहुंचा तो उसकी दस्तक पर भी दरवाजा नहीं खुला। वह पास में ही रहने वाली भाभी आकांक्षा को बुला लाया और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसते ही दोनों के होश उड़ गए। पूनम और मंजू एक ही फंदे पर झूल रही थीं। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि दोनों का फंदा उसने हंसिए से काटकर उतारा। इसके बाद देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि पूनम की शादी 7 साल पहले हुई थी, जबकि जबकि मंजू की शादी इसी साल जून में दतिया में हुई थी। वह 23 जुलाई से मायके में थी और राखी के बाद जाने वाली थी। पूनम के पति को दोनों की दोस्ती से आपत्ति थी। वह इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता था। इसके बाद पूनम ने मंजू को बुलाया और दोनों एक साथ फंदे पर लटक गईं। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। दोनों के रिश्तों को लेकर परिजनों से अलग-अलग तरीके से पुलिस पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?