न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिराज ने बरपाया कहर, श्रीलंका 50 रन पर सिमटी, एशिया कप का सबसे न्यूनतम स्कोर

एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढेर हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:21:31

सिराज ने बरपाया कहर, श्रीलंका 50 रन पर सिमटी, एशिया कप का सबसे न्यूनतम स्कोर

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढेर हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। श्रीलंका के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दुशान हेमंथा ने दहाई का आंकड़ा छुआ। बाकी अन्य कोई बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना पाया। मेंडिस ने 34 गेंद पर 17 और हेमंथा ने 15 गेंद पर 13 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में मात्र 21 रन देकर छह विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका का भारत के खिलाफ वनडे में न्यूनतम स्कोर

यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल