न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का यह देश कोरोनाकाल के लिए है सबसे सुरक्षित, जानें भारत को मिला कौनसा स्थान

ब्लूमबर्ग की कोविड रेजिलेंशन रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान मौजूदा समय में सिंगापुर सबसे सुरक्षित देश माना जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 5:42:01

दुनिया का यह देश कोरोनाकाल के लिए है सबसे सुरक्षित, जानें भारत को मिला कौनसा स्थान

कोरोनाकाल जारी हैं जहां लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी थम गई हैं और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी हैं। ऐसे में इस कोरोनाकाल में सामान्य जीवन जी पाना मुश्किल हो गया हैं और एक डर का माहौल बना रहता हैं। भारत ही नहीं दूसरे देशों का भी यही हाल हैं। लेकिन कई देशों ने अपनी व्यवस्था से इसे काफी हद तक नियंत्रित कर लिया हैं। ब्लूमबर्ग की कोविड रेजिलेंशन रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान मौजूदा समय में सिंगापुर सबसे सुरक्षित देश माना जा रहा है। इस रैंकिंग को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। इसके तहत कोरोना वायरस के दौरान कौन-सा देश कितना सुरक्षित है, इसके आधार पर उन्हें रैंक दी जाती है।

सिंगापुर इस रैंकिंग में सबसे ऊपर है और इसके बाद न्यूजीलैंड का नाम आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों को ऊपर की रैंक इस आधार पर दी जाती है कि किस देश ने कितनी तेजी से कोरोना वायरस पर नियंत्रण किया और वैक्सीनेशन के कार्यक्रम की रफ्तार को कितनी तेजी से बढ़ाया। सिंगापुर की सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर स्थानीय स्तर पर काफी बेहतर तरीके से नियंत्रण पाया है। सिंगापुर में मौजूदा समय में कोरोना वायरस के मामले ना के बराबर हैं। यही नहीं सिंगापुर की पहली से तैयार वैक्सीन उसकी आबादी का पांचवां हिस्सा कवर करने के बराबर है।

भारत को मिला 30वां स्थान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड तीन ऐसे देश हैं, जो अपने लोगों को महामारी से पहले की सामान्य जिंदगी देने में समर्थ हैं। ब्लूमबर्ग ने इस रैंकिंग के लिए 53 देशों को चुना और वहां कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का विश्लेषण किया। रैंकिंग के आधार पर भारत 53 देशों में से 30वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में पोलैंड, ब्राजील और अर्जेंटीना शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती