न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50-60 लोग सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए पीछे पड़े थे, चुनाव में 8 बार की गई थी हत्या की कोशिश, पिता का दावा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब एक महीने बाद एक बार पिता बलकौर सिंह का दर्द छलक उठा। पिता ने बताया कि चुनाव के दौरान 50-60 लोग मेरे बेटे को मारने के लिए पीछे पड़े थे। करीब 8 बार कोशिश की गई थी लेकिन सिक्योरिटी होने से उसका बचाव हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 1:27:51

50-60 लोग सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए पीछे पड़े थे, चुनाव में 8 बार की गई थी हत्या की कोशिश,  पिता का दावा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब एक महीने बाद एक बार पिता बलकौर सिंह का दर्द छलक उठा। पिता ने बताया कि चुनाव के दौरान 50-60 लोग मेरे बेटे को मारने के लिए पीछे पड़े थे। करीब 8 बार कोशिश की गई थी लेकिन सिक्योरिटी होने से उसका बचाव हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि बची खुची कसर सरकार ने निकाल दी। मूसेवाला की सिक्योरिटी घटा दी। उसका प्रचार भी कर दिया।

मानसा के गांव बुर्ज ढिलवां में सड़क का उद्घाटन करते हुए बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टर पैरलल सरकार चला रहे हैं। नौजवान मारे जा रहे हैं। वो कह रहे कि मिद्दूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया। कल कोई सिद्धू की मौत का बदला लेगा। लेकिन हमारा घर तो बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जंग में आम घर के युवा ही मरते हैं। वो आपस में एक-दूसरे से बदला क्यों नहीं लेते? आम घरों को निशाना क्यों बना रहे हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू के पिता ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हारने के बाद हम हताश हो गए थे। चुनाव के बाद वह दुबई में शो करने गया था। वहां से लौटकर उसने कहा कि हम अब आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन चुनाव लड़ने वालों के लिए जरूर खड़े होंगे। वह समाजसेवा के जरिए लोगों के बीच रहना चाहता था। सिद्धू का कसूर इतना था कि उसने एक साधारण परिवार से उठकर तरक्की की इसलिए कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगा था।

बलकौर सिंह ने बताया कि सिद्धू की हत्या वाले दिन वह भी उसके पीछे जा रहे थे। जब उन्होंने गाड़ी निकाली तो उसका पिछला टायर पंचर था। यह देखकर मूसेवाला ने कहा कि गाड़ी को अंदर ही लगा दो। मैं अंदर गया, तब तक वह थार गाड़ी लेकर आगे चला गया। उसके 8 मिनट बाद ही फोन आया कि फायरिंग हो गई है।

हथियार लहराते नजर आ रहे शूटर्स

उधर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर्स आरोपियों का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सभी सरेआम कार में हथियार लहराते और वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी आरोपी कार में एक से एक अत्याधुनिक हथियार के साथ देखे जा सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के क्लिप में देखा जा सकता है कैसे गाड़ी में गाना बज रहा है और शूटर अलग-अलग विदेशी हथियार लहराते हुए वीडियो बनवा रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे सचिन, अंकित, प्रियव्रत और कपिल को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दीपक अभी भी फरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल