न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: दूसरे मैच से भी बाहर हुए शुभमन गिल, टीम के साथ नहीं गए दिल्ली

शुभमन गिल की तबीयत को लेकर बीसीसीआई ने बताया, शुभमन गिल टीम के साथ 9 अक्टूबर को दिल्ली नहीं जाएंगे। वे पहले मैच के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेले पाएंगे। वे चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 5:15:56

World Cup 2023: दूसरे मैच से भी बाहर हुए शुभमन गिल, टीम के साथ नहीं गए दिल्ली

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मैच में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेले थे। उन्हें बुखार था। वे अब दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी। भारत को दूसरे मुकाबले में 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली में अफगानिस्तान से भिड़ना है। भारतीय टीम चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और गिल अभी भी चेन्नई में ही हैं। मेडिकल टीम गिल पर नजर बनाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में गिल की जगह ईशान किशन ने ओपनिंग की थी, लेकिन वे खाता तक नहीं खोल सके थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक ठोका था।

शुभमन गिल की तबीयत को लेकर बीसीसीआई ने बताया, शुभमन गिल टीम के साथ 9 अक्टूबर को दिल्ली नहीं जाएंगे। वे पहले मैच के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेले पाएंगे। वे चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। गिल ने बतौर ओपनर साल 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वे दोहरा शतक लगा चुके हैं। एशिया कप में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था।

शुभमन गिल के नहीं रहने वाले ईशान किशन वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में शून्य रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार हुए थे। हालांकि ईशान भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान के अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी खाता नहीं खोल सके थे। जानकारी के अनुसार, टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। इस कारण अपेक्षाकृत कमजोर टीम अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें नहीं खिलाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल डेंगू पॉजिटिव थे। ऐसे में वे कम से कम 3 मैच के लिए बाहर हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत