Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, आफताब ने मैदानगढ़ी के तालाब में फेंका था सिर!

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि आरोपी ने छतरपुर एनक्लेव स्थित इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका था। जिसे खाली करने और श्रद्धा के सिर की तलाश में कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी है। वहां मौजूद RWA प्रेसिडेंट ने बताया कि पुलिस यहां पहुंची थी, डेढ दो एकड़ में यह तालाब फैला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Nov 2022 7:03:25

श्रद्धा मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, आफताब ने मैदानगढ़ी के तालाब में फेंका था सिर!

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आफताब के गुनाहों का कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए पुलिस की टीमें लगातार पड़ताल में जुटी हैं। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब पूनावाला ने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे और उसके शव के एक-एक हिस्से को अलग अलग जगहों पर फेंकने में जुटा था। आफताब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब शव के टुकड़े और घटना से जुड़ी चीजों को बरामद करने में लगी है। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस में एक नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली करा रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कासिरआफताब ने इसी तालाब में फेंका था। दरअसल, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि आरोपी ने छतरपुर एनक्लेव स्थित इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका था। जिसे खाली करने और श्रद्धा के सिर की तलाश में कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी है।वहां मौजूद RWA प्रेसिडेंट ने बताया कि पुलिस यहां पहुंची थी, डेढ दो एकड़ में यह तालाब फैला है।
बता दे, आफताब ने पुलिस के सामने ये तो मान लिया है कि उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए, उन्हें अपने फ्लैट में फ्रीज में रखा और कई दिनों तक उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। लेकिन जिन सवालों के ईर्द-गिर्द पुलिस भटक रही है, वो ये कि उन टुकड़ों को आफताब ने कहां ठिकाने लगाया। कहां श्रद्धा का सिर फेंका और कहां उसके कपड़े फेंके। कहां वो हथियार फेंका, जिससे उसने श्रद्धा को बेरहमी से मार डाला। इन सबूतों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस कई राज्यों में खाक छान रही है। दिल्ली पुलिस को जंगलों से अलग-अलग किस्म की हड्डियों के 17 टुकड़े मिल चुके हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनको देखकर आसानी से पहचाना जा सकता है कि ये इंसान की हैं। हालांकि इन हड्डियों को श्रद्धा की हड्डियां साबित करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका