न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे 18 अक्टूबर के CCTV फुटेज, घर से 3 बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता दिखा आफताब

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। यह फुटेज आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के महरौली स्थित किराए के घर के पास के जो 18 अक्टूबर के हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Nov 2022 12:59:48

श्रद्धा हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे 18 अक्टूबर के CCTV फुटेज,  घर से 3 बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता दिखा आफताब

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। यह फुटेज आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के महरौली स्थित किराए के घर के पास के जो 18 अक्टूबर के हैं। इन सीसीटीवी फुटेज में आफताब घर से 3 बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर जब पुलिस ने आफताब से पूछताछ की, तो उसने बताया कि कि फ्रिज में रखे श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़ों को उसने 18 अक्टूबर को ही फेंका था। आफताब ने बताया कि उसकी नौकरी गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर लग गई थी। ड्यूटी के लिए वह नाईट शिफ्ट में जाता था, सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद सो जाता था। दोपहर को उठता तो उसके कुछ दोस्त या महिला मित्र आ जाती थीं। इस वजह से वह श्रद्धा के शव के बचे टुकड़ों को फेंक नहीं पाया। इसके बाद गत अक्टूबर में जब उसे ध्यान आया कि शव के बचे हुए टुकड़ों को भी फेंक देना चाहिए, तो उसने 18 अक्टूबर को यानी हत्या के 5 महीने बाद जंगल में गया था। आरोपी ने एक ही दिन में बाकी सारे टुकड़ों को फेंक था। इसीलिए वह 18 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक अपने घर से जंगल के 3 चक्कर लगाए थे और यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें वह हर बार कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

आफताब ने पुलिस को बताया कि सुनसान जंगल के अंदर श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े, मई में ही फेंक दिए थे। जबकि सिर, धड़ और हाथ -पैरों की अंगुलियों को उसने फ्रिज में रखा था और सही समय देखकर बाद में फेंकने का प्लान बनाया था।

पुलिस के सामने आफताब के दिए गए बयानों के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े किए और फ्रिज में डाल दिया। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को काले पॉलिथीन में डालता और जंगल में फेंक आता।

आफताब के महरौली वाले घर से निकलने के बाद तकरीबन 400 से 500 मीटर की दूरी पर सड़क आती है। अरावली पहाड़ वाले जंगल का एक हिस्सा सड़क के किनारे ही आता है। जंगल का यह हिस्सा दिल्ली होते हुए गुरुग्राम और राजस्थान तक सैकड़ों किलोमीटर में फैला हुआ है।

पुलिस ने सीसीटीवी जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की तफ्तीश और सीसीटीवी फुटेज से जुड़ा कोई आधिकारिक खुलासा फिलहाल नहीं कर रही है। क्योंकि पुलिस केस में और सबूत ढूंढने के लिए दिल्ली से मुंबई, हिमाचल, गुरुग्राम और देहरादून का चक्कर लगा रही है। कोर्ट में आरोपी के खिलाफ सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस सबूत पेश करने होंगे। जल्द ही इस मामले में दिल्ली पुलिस पुख्ता सबूतों के साथ आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका