न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: जेल में अपने में ही मगन रहता है आफताब पूनावाला, नहीं मिलना चाहता अपने परिवार से भी

श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला 26 नवंबर से तिहाड़ जेल में बंद है और वे अपने परिवार से भी नहीं मिलना चाहता है। जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद आफताब पूनावाला ने अपने परिवार के सदस्यों से मिलने इनकार कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 10:28:21

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: जेल में अपने में ही मगन रहता है आफताब पूनावाला, नहीं मिलना चाहता अपने परिवार से भी

श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला 26 नवंबर से तिहाड़ जेल में बंद है और वे अपने परिवार से भी नहीं मिलना चाहता है। जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद आफताब पूनावाला ने अपने परिवार के सदस्यों से मिलने इनकार कर दिया है। अब तक आफताब ने अपने परिवार के किसी सदस्य या दोस्तों से मुलाकात नहीं की है, इतना ही नहीं, उसने फोन पर भी किसी से बात नहीं की है। वह जेल में अपने में ही मगन रहता है और किताबें पढ़ता रहता है।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने कहा कि आफताब पूनावाला 26 नवंबर से तिहाड़ में कैद है, मगर उसने अभी तक जेल प्रशासन को अपने परिवार या दोस्तों के नाम जमा नहीं किए हैं, जो जेल में उससे मिल सकते हैं। हालांकि, आफताब ने अपने साथी कैदियों से कहा है कि वह इस सप्ताह के अंत में किसी से मिल सकता है। हालांकि, उसने अब तक जेल प्रशासन को आगंतुक के नाम का विवरण नहीं सौंपा है।

जेल मैनुअल के मुताबिक, हर कैदी को जेल के इंटरव्यू रूम में हफ्ते में दो बार अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों से मिलने की इजाजत होती है। किसी कैदी को किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने से पहले जेल अधीक्षक परिवार के सदस्यों और दोस्तों की लिस्ट जमा करवानी होती है और उनका सत्यापन करता है और उसके बाद ही आगंतुकों को सप्ताह में दो बार जेल आने की लिखित अनुमति देता है और कैदी को मिलने देता है।

एक जेल अधिकारी ने कहा कि हमने आफताब पूनावाला को दो कैदियों के साथ एक सेल में रखा है, जहां चौबीसों घंटे सीसीटीवी की निगरानी में है। उसके साथी कैदी, जिन पर चोरी का आरोप है, यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह खुद को नुकसान न पहुंचाए या किसी अन्य कैदी द्वारा हमला न किया जाए। फुटेज के माध्यम से उस पर नजर रखने वाले हमारे अधिकारियों ने देखा कि वह अपने साथी कैदियों से बहुत कम बात करता है। वह अपने सेल में पढ़ने में समय बिताता है। हमारे अधीक्षक ने आफताब को मुलाकात और फोन यूज करने के नियमों के बारे में जानकारी दी है, मगर उसने कहा कि वह किसी से मिलना या बात नहीं करना चाहता है।

जेल अधिकारियों की मानें तो वे श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के इस व्यवहार से हैरान हैं क्योंकि वह फोन पर भी अपने परिवार से बात नहीं करता है। जेल में आफताब केवल अपने वकील से ही बात करता है। इतना ही नहीं, उसने जमानत अर्जी वापस ले ली है, जो उसके वकील ने पिछले सप्ताह अदालत में दायर की थी।

बता दें कि आफताब पर श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोप है। आफताब अमीन पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका