श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को ले जा रही वैन पर हमला, FSL लैब से निकलते समय 4-5 लोग हथियार लेकर दौड़े

By: Pinki Mon, 28 Nov 2022 7:24:08

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को ले जा रही वैन पर हमला, FSL लैब से निकलते समय 4-5 लोग हथियार लेकर दौड़े

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को ले जा रही वैन पर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की है। जैसे ही उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल लैब से ले जाया जा रहा था तभी इन लोगों ने वैन का पीछा किया। इनमें से 2 लोगों के हाथों में तलवारें थीं।

इससे पहले इस हत्याकांड के 17 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। साथ ही न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया- श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली गई है, जिसे आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी लड़की को गिफ्ट दिया था। ये लड़की मर्डर के बाद आफताब के फ्लैट पर भी आई थी। उस दौरान श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्लैट में ही फ्रिज में मौजूद थे। पुलिस ने कहा था कि डेटिंग ऐप के जरिए आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड से कॉन्टैक्ट किया था।

ये भी पढ़े :

# श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com