न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया की लापरवाही पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, टूटी और धंसी हुई सीट पर बैठकर किया सफर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टूटी हुई सीट पर यात्रा करनी पड़ी। इस असुविधा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 12:49:32

एयर इंडिया की लापरवाही पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, टूटी और धंसी हुई सीट पर बैठकर किया सफर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टूटी हुई सीट पर यात्रा करनी पड़ी। इस असुविधा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में लिखा, "आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करनी थी। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक कराया और मुझे सीट नंबर 8C आवंटित हुई। लेकिन जब मैं सीट पर बैठा, तो वह टूटी हुई थी और अंदर धंसी हुई थी, जिससे बैठना बेहद तकलीफदेह था।"

उन्होंने आगे लिखा कि जब उन्होंने फ्लाइट स्टाफ से इस बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि प्रबंधन को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि यह सीट ठीक नहीं है और इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि यह केवल एक सीट की समस्या नहीं थी, बल्कि कई अन्य सीटें भी खराब थीं।

फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने उन्हें अपनी सीट बदलने का आग्रह किया, लेकिन शिवराज सिंह ने किसी अन्य यात्री को परेशानी न देते हुए उसी सीट पर यात्रा पूरी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया की सेवा में सुधार हुआ होगा, लेकिन यह मेरा भ्रम निकला।"

एयर इंडिया ने जताया खेद, कहा – भविष्य में ऐसी घटना दोहराने नहीं देंगे

शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट के बाद एयर इंडिया ने घटना पर खेद जताया है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। यह मामला हमारी गंभीर समीक्षा में है, और हम भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।" एयर इंडिया ने आगे कहा, "हम इस मुद्दे पर आपसे संवाद करने का अवसर सराहेंगे और आपकी प्रतिक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संबोधित करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता