न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, विधायकों के बाद अब सांसद भी शिंदे गुट के साथ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को एक के बाद एक झटके लग रहे है। खबर है कि विधायकों के बाद अब सांसद भी शिंदे की तरफ जाते दिख रहे हैं। आज महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने बैठक की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 July 2022 7:07:02

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, विधायकों के बाद अब सांसद भी शिंदे गुट के साथ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को एक के बाद एक झटके लग रहे है। खबर है कि विधायकों के बाद अब सांसद भी शिंदे की तरफ जाते दिख रहे हैं। आज महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने बैठक की थी। इस बैठक में शिवसेना के 14 सांसद भी ऑनलाइन शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब 14 सांसदों ने शिंदे ग्रुप को समर्थन देने की बात कही है।

अब शिंदे और फडणवीस आज रात 12 शिवसेना सांसदों को लेकर दिल्ली जाएंगे। वे कल यहां अमित शाह और पीएम मोदी से मिलेंगे।

इससे पहले आज सोमवार को महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने बड़ी बैठक की और इसमें कई फैसले लिये। इसमें मौजूदा कार्यकारिणी भंग की गई, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई और एकनाथ शिंदे को शिवसेना का नया नेता चुना गया। हालांकि, शिवसेना पार्टी प्रमुख की जो पोस्ट उद्धव ठाकरे के पास है उसको ना तो भंग किया गया है और ना ही उसको लेकर कोई नई घोषणा हुई है।

शिंदे गुट ने विधायक दीपक केसरकर को शिवसेना का प्रवक्ता बनाया है। रामदास कदम, आनंदराव अडसुली को नेता चुना गया है। वहीं यशवंत जाधव, गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, शरद पोंकशे, तानाजी सावंत, विजय नाहटा, शिवाजीराव अधराव पाटिल को डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कई दिनों तक चली उठापटक के बाद शिवसेना आखिरकार दो धड़ों में बंट गई थी। 30 से ज्यादा विधायकों ने एकनाथ शिंदे का सपोर्ट करके उद्धव ठाकरे का विरोध किया था। फिर इन बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया। इस बीच फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में शिंदे गुट ने बीजेपी संग सरकार बनाई थी। इसमें एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम चुना गया। फिलहाल मंत्रालय का बंटवारा नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज