न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गीत के माध्यम से शिंदे को किया अपमानित, कामरा को मांगनी चाहिए माफी, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक गीत के माध्यम से अपमानित करने की कोशिश की है, यह गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं, ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 3:22:35

गीत के माध्यम से शिंदे को किया अपमानित, कामरा को मांगनी चाहिए माफी, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे को लेकर की गई टिप्पणी गलत है। इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक गीत के माध्यम से अपमानित करने की कोशिश की है, यह गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं, ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सीएम ने कहा कि कुणाल कामरा को यह समझना चाहिए कि 2024 के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। दिवंगत शिवसेना प्रमुख हिंदू उदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विरासत एकनाथ शिंदे के पास है। जनता ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। इसलिए कोई भी स्टैंडअप कॉमेडियन खड़ा होकर उन्हें इस तरह 'गद्दार' नहीं कह सकता। जनता ने यह दिखा दिया है कि जिन्होंने गद्दारी की, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ विश्वासघात किया, उन्हें जनता ने घर भेज दिया है।

उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं किसी को भी कॉमेडी करने का अधिकार है, व्यंग्य कसने का भी अधिकार है। हमारे ऊपर भी चाहें जितना व्यंग्य कसिए, इसमें किसी को भी कोई दर्द नहीं है। लेकिन अगर कोई जानबूझकर इतने बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करता है, तो मुझे लगता है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह उसके खिलाफ की जाएगी।"

shinde insulted song,kunal kamra controversy,kamra should apologize,devendra fadnavis on kamra,shiv sena vs kunal kamra,political controversy india,eknath shinde criticism,maharashtra politics,bjp on kunal kamra,satire controversy india

सीएम फडणवीस ने कहा कि कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह से वे संविधान का फोटो दिखाकर एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं, यह वही लाल संविधान है जिसे राहुल गांधी दिखाते हैं। यह संविधान न तो राहुल गांधी और न ही कुणाल कामरा ने पढ़ा है। ऐसे संविधान की तस्वीर लेकर आप अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते, क्योंकि इसी संविधान में कहा गया है कि सबकी आज़ादी का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसकी भी सीमाएं हैं। जब यह आज़ादी दूसरों की आज़ादी पर आक्रमण करती है, तो ऐसी स्वतंत्रता पर मर्यादाएं भी आती हैं। आप दूसरों की आज़ादी या उनके विचारों पर आक्रमण नहीं कर सकते। इसलिए राहुल गांधी का संविधान दिखाकर आप अपने गलत कामों से नहीं बच सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ