न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शीना बोरा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट से इन्द्राणी मुखर्जी को लगा झटका, नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुखर्जी को विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 2:42:20

शीना बोरा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट से इन्द्राणी मुखर्जी को लगा झटका, नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

नई दिल्ली । शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुखर्जी को विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर निचली अदालत को यह निर्देश दिया कि वह एक साल के भीतर इस मामले की ट्रायल को पूरा करे। हालांकि, कोर्ट ने इंद्राणी को विदेश जाने की अनुमति देने के अनुरोध पर कोई राहत नहीं दी।

इंद्राणी मुखर्जी ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने उनकी विदेश जाने की याचिका खारिज कर दी थी।

गौरतलब है कि निचली अदालत ने पहले उन्हें विदेश जाने की इजाजत दी थी। लेकिन, बाद में हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिका पर निर्णय देते हुए विदेश यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया है।

ज्ञातव्य है कि मुंबई में साल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी ने ड्राइवर श्यामवर राय और अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर कथित तौर पर शीना बोरा (24) की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव को पड़ोसी जिले रायगढ़ के एक जंगल में जला दिया गया था। इस मामले में अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी हुई और कई सालों तक वह जेल में रही। इसके बाद मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी को जमानत दी।

देश के इस चर्चित केस पर 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' टाइटल के साथ वेब सीरीज भी बन चुकी है। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज वेब सीरीज में कुल चार एपिसोड हैं। सीरीज का निर्देशन उराज बहल और शाना लेवी ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म