न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं सरकार के लिए नहीं, विपक्ष के लिए काम करता हूं, अमेरिका में शशि थरूर का बड़ा बयान

भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का अमेरिका में बड़ा बयान, पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 2:19:03

मैं सरकार के लिए नहीं, विपक्ष के लिए काम करता हूं, अमेरिका में शशि थरूर का बड़ा बयान

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने अमेरिका पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उस पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत इस तरह के हमलों का कड़ा और ठोस जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही, थरूर ने भारत द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ भी की और पाकिस्तान के मंशाओं को स्पष्ट रूप से बेनकाब किया।

भारत की प्रतिक्रिया को लेकर थरूर ने क्या कहा?

थरूर ने कहा कि भले ही वे विपक्षी पार्टी से हैं, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो सरकार के सही कदमों का समर्थन करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैं सरकार के लिए काम नहीं करता, मैं एक विपक्षी पार्टी से हूं। लेकिन इसके बावजूद मैंने खुद एक बड़े भारतीय अखबार में लेख लिखा, जिसमें यह कहा था कि अब समय आ गया है कि हम सख्ती से और चतुराई के साथ जवाब दें। मुझे यह कहकर खुशी हो रही है कि भारत ने बिल्कुल वही किया।"

उन्होंने कहा कि भारत को इस हमले का सख्त जवाब देना चाहिए था और उसने वही किया। यह प्रतिक्रिया सिर्फ बदले की भावना से नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच और आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख का प्रदर्शन था।

क्या थी आतंकी हमले के पीछे की मंशा?

थरूर ने यह भी बताया कि इस हमले का असली उद्देश्य देश को भीतर से तोड़ना और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना था। लेकिन इसका नतीजा उल्टा हुआ। उन्होंने कहा, "इस हमले के बाद जो एकता सामने आई, वह अभूतपूर्व थी। लोगों ने धार्मिक और अन्य मतभेदों को दरकिनार कर देश के साथ खड़े होने का फैसला किया। इसका संदेश यह था कि इस हमले के पीछे दुर्भावनापूर्ण इरादा था। और दुख की बात यह है कि भारत के पास इस बात पर शक करने का कोई कारण नहीं बचा कि यह इरादा कहां से आया था।"

ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर की टिप्पणी

ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में थरूर ने जानकारी दी कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर बहुत ही सटीक और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा, "भारत ने 9 खास और पहचान किए गए आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मुरीदके और जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित लॉन्चपैड शामिल हैं, जो पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या जैसे अपराधों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।"

थरूर ने स्पष्ट किया कि भारत ने यह संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा। लेकिन उसने साथ ही यह भी संकेत दिया कि वह किसी दीर्घकालिक युद्ध की ओर नहीं बढ़ रहा है। थरूर बोले, "हमने सिर्फ जवाबी कार्रवाई की है, और हम तैयार हैं कि अगर उधर से उकसावे की कार्रवाई रुके तो हम भी अपनी प्रतिक्रिया रोक सकते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब