न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुतिन बम से धराशाई हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2700 अंक गिरा, 10 लाख करोड़ उड़े; कच्चा तेल 100 डॉलर के पार

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शेयर बाजार धराशाई हो गए है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2702 यानी 4।72% गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 815.30पॉइंट (4.78%) टूटा है। ये 16,247 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की ये अब तक की चौथी बड़ी गिरावट है।इस गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 4:09:16

पुतिन बम से धराशाई हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2700 अंक गिरा, 10 लाख करोड़ उड़े; कच्चा तेल 100 डॉलर के पार

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शेयर बाजार धराशाई हो गए है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2702 यानी 4.72% गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 815.30पॉइंट (4.78%) टूटा है। ये 16,247 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की ये अब तक की चौथी बड़ी गिरावट है।इस गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। रूस के शेयर बाजारों में 50 फीसदी तक की गिरावट आई। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हुई है। वहीं दूसरी ओर सोने में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 52 हजार के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) में सबसे ज्यादा 4% गिरावट आई। निफ्टी पीएसीबी (Nifty PSBs), आईटी और ऑटो मेटल में भी 3.5% गिरावट आई। दूसरे सभी इंडेक्स दो फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी एनर्जी, ऑटो, पीएसयू बैंक (PSU Bank) को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर 200-DMA स्तर के नीचे पहुंच गए।

दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा की है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। बीएसई पर 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude) की कीमत 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। ब्रेंट की कीमत 100.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई जबकि डब्ल्यूटीआई 95.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इसके दाम 120 डॉलर तक जा सकते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल 20 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।

2-3% टूटे टेक महिंद्रा, विप्रो

टेक महिंद्रा, TCS, विप्रो, HCL टेक, HDFC, SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ। रेड्‌डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के स्टॉक 2-3% तक टूटे हैं। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और NTPC के शेयर एक-एक पर्सेंट तक गिरे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल