Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटों की माँग कर सकते हैं शरद पवार

शुक्रवार को पुणे में हुई एनसीपी की बैठक में मौजूद शरद पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने गठबंधन के तहत कम सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 1:18:50

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटों की माँग कर सकते हैं शरद पवार

मुम्बई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सीट बंटवारे की वार्ता के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार अधिक सीटों की मांग कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को पुणे में हुई एनसीपी की बैठक में मौजूद शरद पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने गठबंधन के तहत कम सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शरद पवार ने पार्टी नेताओं से कहा कि एनसीपी विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक संख्या में सीटों की मांग करेगी। पवार ने कहा कि वे आगामी चुनाव एमवीए के हिस्से के रूप में लड़ेंगे, इसलिए नेताओं को सावधान रहना चाहिए और कोई भी भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए जिससे ब्लॉक की एकता में बाधा उत्पन्न हो।

पार्टी सुप्रीमो ने नवनिर्वाचित सांसदों से सरकार पर दबाव बनाने के लिए जाति जनगणना की मांग को मजबूती से उठाने और विधानसभा में मराठा, धनगर और लिंगायत आरक्षण का मुद्दा उठाने को कहा।



गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में हरियाणा और झारखंड के चुनावों के साथ होने वाले हैं। एनसीपी-शरदचंद्र पवार, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के सदस्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology