#WATCH | Gujarat | Col Sofiya Qureshi's twin sister Shayna Sunsara takes part in a Tiranga Yatra dedicated to #OperationSindoor. She says, "The step taken by the government under the leadership of PM Modi against terrorism is commendable. Our defence system is
बहन कर्नल सोफिया कुरैशी पर जताया गर्व
उन्होंने कहा, "जब आपका देश आतंक के खिलाफ एक बड़ा निर्णय लेता है और आपकी अपनी बहन उस निर्णय का हिस्सा बनती है, उसकी ब्रीफिंग करती है, तो यह अपने आप में गर्व की बात होती है। मेरी बहन कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं, और यह देखकर मुझे बेहद खुशी और सम्मान का अनुभव होता है।"
कौन हैं शायना सुनसारा?
शायना सुनसारा एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर, मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्हें वर्ष 2018 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया था। उनका जन्म वडोदरा, गुजरात के एक सैन्य परिवार में हुआ था, जहां उन्होंने अपनी जुड़वां बहन कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ शुरुआत की। शायना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और मॉडलिंग तथा फिटनेस से जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 और मिस इंडिया अर्थ वर्ल्ड पीस जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों की भी विजेता रह चुकी हैं।
















