न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर को लेकर विवादित बयान देने वाले शाहिद अफरीदी ने किया तालिबान का सपोर्ट, कहा- इस बार पॉजिटिव सोच के साथ आए हैं

पाकिस्तान तालिबान का खुल कर समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और नेताओं के साथ-साथ अब क्रिकेट स्टार्स भी तालिबान का गुणगान कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 4:38:30

कश्मीर को लेकर विवादित बयान देने वाले शाहिद अफरीदी ने किया तालिबान का सपोर्ट, कहा- इस बार पॉजिटिव सोच के साथ आए हैं

दुनियाभर में तालिबान की पहचान धर्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने और मानवाधिकार को कुचलने वालों की रही है। तालिबान की अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया है। पाकिस्तान तालिबान का खुल कर समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और नेताओं के साथ-साथ अब क्रिकेट स्टार्स भी तालिबान का गुणगान कर रहे है। ताजा समर्थन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी की ओर से आया है।

मीडिया से बातचीत में अफरीदी ने तालिबान की सत्ता में वापसी का समर्थन किया है। अफरीदी ने कहा- 'इस बार वे काफी पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आए हैं। वे कई क्षेत्रों में महिलाओं को काम करने की इजाजत भी दे रहे हैं। इसमें राजनीति भी शामिल है।'

हालांकि, अफरीदी का यह बयान अफगानिस्तान छोड़कर भाग रहे लोगों की बातों से मेल नहीं खाता है। हजारों अफगानी बता रहे हैं कि तालिबान घरों में घुस कर अफगानियों को गोली मार रहे हैं और महिलाओं पर जुल्म की फिर से शुरुआत कर रहे हैं।

वहीं, इसके साथ ही अफरीदी ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है। वे इस खेल को देश में बढ़ावा देंगे। हालांकि, जिस तरीके से तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कब्जा किया है और जिस तरह वहां के क्रिकेटर दहशत में हैं उससे तो यही लगता है कि वहां की क्रिकेट काफी मुश्किल में पड़ सकती है। राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे क्रिकेटर्स अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।

शाहिद अफरीदी कश्मीर को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। आम तौर पर क्रिकेटर्स से उम्मीद की जाती है कि वे सियासी बयानबाजी से दूर रहेंगे लेकिन अफरीदी ने कई बार कश्मीर मुद्दे को बेवजह हवा देने की कोशिश की है। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा था कि उनकी अगुवाई में भारत कश्मीर में धार्मिक आधार पर भेदभाव कर रहा है। बाद में हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना ने अफरीदी को कश्मीर राग अलापने की जगह विफल हो चुके पाकिस्तान को संभालने की नसीहत दी थी। की जगह विफल हो चुके पाकिस्तान को संभालने की नसीहत दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे