न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : गांव के बाहर मिला बच्चे का खून से लथपथ शव, गला काट की गई निर्मम हत्या

हत्या का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब कुछ महिलाएं गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। सूचना पाकर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 6:30:38

उत्तरप्रदेश : गांव के बाहर मिला बच्चे का खून से लथपथ शव, गला काट की गई निर्मम हत्या

उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक बच्चे की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का खून से लथपथ शव गांव के बाहर मिला। हत्या का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब कुछ महिलाएं गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। सूचना पाकर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। प्रथा दृष्टया पता चला हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। अभी तक घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस कई एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

बाराबंकी जिले के थाना रामनगर इलाके के अगानपुर निवासी आदित्य (7) पुत्र श्यामपाल की बुआ की शादी सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके के भैसी मजरा राजपुर केवटाना निवासी मुकेश पुत्र सम्बारी के साथ तय हुई थी। बताते हैं कि बुधवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने के लिए भैंसी गांव आए थे। तिलक समारोह में परिवार के रिश्तेदार के अलावा आदित्य और उसका भाई भी आया था। दरवाजे पर तिलक का चढ़ावा आने के बाद तिलक चढ़ाने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच आदित्य तैयारियों को देखने के लिए मौके पर चला गया और इसके बाद वह लापता हो गया। काफी देर तक बालक के नहीं दिखने पर परिजन चिंतित हो उठे। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन तलाश के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया को गईं महिलाओं को गन्ने के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा

TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया