न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चल रहा था हुक्का बार, छापामार किया सात को गिरफ्तार

एक अवैध हुक्काबार पर पुलिस ने कारवाई की हैं जो कि आशियाना थाना क्षेत्र की बंग्लाबाजार पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर ही चल रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 6:36:07

लखनऊ : पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चल रहा था हुक्का बार, छापामार किया सात को गिरफ्तार

कोरोना का समय जारी हैं जहां प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा हैं। लेकिन इस बीच कई बदमाश लोग अवैध कामों को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक अवैध हुक्काबार पर पुलिस ने कारवाई की हैं जो कि आशियाना थाना क्षेत्र की बंग्लाबाजार पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर ही चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। सूचना अधिकारियों को मिली तो रविवार की रात आनन-फानन टीम बनाकर छापा डाला गया। उच्च न्यायालय के प्रतिबंधित करने के बाद भी हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। हालांकि इस सवाल पर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साध जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से बार संचालक के बेटे व प्रबंधक सहित सात लोगों को दबोच लिया। मौके से पुलिस को हुक्का, चिलम व फ्लेवर मिले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक रविवार देर शाम को बंग्लाबाजार चौराहे के पास मुथुट फाइनेंस की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली। तत्काल आशियाना थाने के तीन दरोगाओं के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां सात लोग हुक्का पीते हुए मिले। कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मैनेजर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में हुक्का बार का मैनेजर व मालिक का बेटा आशियाना के सेक्टर एच निवासी सारिक, आलमबाग के रामनगर का राजवीर सेंगर, बंग्लाबाजार का सुल्तान, कृष्णानगर सनसाइन सिटी का अमित सिंह उर्फ अमित डेमला, कृष्णानगर सेक्टर एफ का तुषार, सेक्टर आई आशियाना का नदीम सिद्दीकी और अमीनाबाद सराय फाटक का मानिक शामिल है। पुलिस के मुताबिक हुक्का बार का मालिक आशियाना के सेक्टर एच निवासी सरदार हुसैन है। उसके दो बेटे शारिक व वासिब मिलकर हुक्काबार चलाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल