न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICMR का सीरो सर्वे : MP, राजस्थान और आंध्र प्रदेश समेत 8 राज्यों में 70% से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी; केरल में सबसे कम 44%

27 जुलाई को 22,129 मरीजों की पहचान हुई थी। 28 जुलाई को 22,056 केस आए। अभी यह इकलौता राज्य है, जहां एक लाख से ज्यादा (1.49 लाख) मरीजों का इलाज चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 1:09:18

ICMR का सीरो सर्वे : MP, राजस्थान और आंध्र प्रदेश समेत 8 राज्यों में 70% से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी; केरल में सबसे कम 44%

ICMR द्वारा देश के 21 राज्यों में किए गए सीरो सर्वे में सामने आया है कि यहां की दो-तिहाई आबादी में कोरोना वायरस एंटीबॉडी डेवलप हुई हैं। 79% एंटीबॉडी के साथ मध्य प्रदेश सबसे आगे है। केरल 44.4% एंटीबॉडी के साथ सबसे पीछे है। चिंता की बात यह है कि फिलहाल देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले केरल में ही सामने आ रहे हैं। केरल में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। यहां लगातार दूसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस आए हैं। 27 जुलाई को 22,129 मरीजों की पहचान हुई थी। 28 जुलाई को 22,056 केस आए। अभी यह इकलौता राज्य है, जहां एक लाख से ज्यादा (1.49 लाख) मरीजों का इलाज चल रहा है।

14 जून से 16 जुलाई के बीच इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (ICMR) की तरफ से कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी की है। देश के 70 जिलों में ICMR का यह चौथा सीरो सर्वे है। किसी आबादी के ब्लड सीरम में एंटीबॉडी के लेवल को सीरोप्रिवलेंस या सीरोपॉजिटिविटी कहा जाता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन नतीजों को देखते हुए राज्यों को सुझाव दिया है कि वे ICMR के दिशा-निर्देश में अपनी खुद की सीरो सर्वे कराएं। उस सीरो सर्वे के नतीजों को कोरोना के बेहतर नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ICMR के सीरो सर्वे नेशनल लेवल पर कोविड इंफेक्शन के फैलाव को समझने के लिए डिजाइन किया गया था। लिहाजा इसके नतीजे जिलों और राज्यों के बीच सीरोप्रिवलेंस की विविधता या वैराइटी नहीं दिखाते हैं।

एंटीबॉडी टेस्ट को कहते हैं सीरो सर्वे

किसी आबादी के ब्लड सीरम में एंटीबॉडी की मौजूदगी पता लगाने के टेस्ट को सीरो-स्टडी या सीरो सर्वे कहते हैं। अगर इस टेस्ट में किसी व्यक्ति में किसी एंटीबॉडी का स्तर बहुत ज्यादा मिलता है, तो इससे समझा जा सकता है कि वह व्यक्ति पहले ही संक्रमित हो चुका है। इससे कोरोना वायरस की मौजूदगी और उसके फैलाव के ट्रेंड को मॉनिटर करने में मदद मिलती है।

राज्य - सीरो रिपोर्ट %

मध्य प्रदेश - 79
राजस्थान - 76.2
बिहार - 75.9
गुजरात - 75.3
छत्तीसगढ़ - 74.6
उतराखंड - 73.1
उत्तर प्रदेश - 71.0
आंध्र प्रदेश - 70.2
कर्नाटक - 69.8
तमिलनाडु - 69.2
ओड़िसा - 68.1
पंजाब - 66.5
तेलंगाना - 63.1
जम्मू-कश्मीर - 63.0
हिमाचल प्रदेश - 62.0
झारखंड - 61.2
पश्चिम बंगाल - 60.9
हरियाणा - 60.1
महाराष्ट्र - 58.0
असम - 50.3
केरल - 44.4

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर