न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे सहवाग के भाई, चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला और कानूनी कार्रवाई की स्थिति।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 8:49:06

7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे सहवाग के भाई, चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पीओ सेल की टीम ने उन्हें चेक बाउंस मामले में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद विनोद सहवाग को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनके वकील ने तुरंत जमानत याचिका दायर कर दी। हालांकि, पुलिस ने उनकी जमानत का विरोध किया, और इस मामले में अभी अदालत का फैसला आना बाकी है।

चंडीगढ़ जिला अदालत में विनोद सहवाग के खिलाफ 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केस दर्ज है। यह केस बद्दी की कंपनी श्री नैना प्लास्टिक ने दिल्ली की जाल्टा फूड एंड बेवरेजेस और इसके तीन डायरेक्टर्स – विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ दायर किया था।

पिछले साल लोअर कोर्ट ने इन तीनों को बतौर आरोपी पेश होने के लिए समन जारी किया था, लेकिन अब विनोद सहवाग ने सेशंस कोर्ट में रिवीजन पिटीशन फाइल कर दी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है, क्योंकि वह न तो इस कंपनी के डायरेक्टर हैं, न ही इंप्लॉई और न ही उनका कंपनी के डे-टू-डे संचालन में कोई रोल है।

जानें पूरा मामला

श्री नैना प्लास्टिक कंपनी के वकील विकास सागर के अनुसार, जाल्टा फूड एंड बेवरेजेस ने उनकी कंपनी से लगभग 7 करोड़ रुपये के मटेरियल की सप्लाई का ऑर्डर दिया था। इस भुगतान के लिए जाल्टा कंपनी ने जून 2018 में 1-1 करोड़ रुपये के 7 चेक शिकायतकर्ता कंपनी को सौंपे।

हालांकि, जब इन चेक्स को बैंक में लगाया गया, तो फंड्स की कमी के कारण सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने जाल्टा कंपनी को इसकी जानकारी दी, लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद चेक क्लियर नहीं हुए।

जब भुगतान नहीं किया गया, तो लीगल नोटिस भेजा गया, जिसमें 15 दिनों के भीतर पेमेंट करने की मांग की गई। इसके बावजूद भी भुगतान नहीं मिलने पर चेक बाउंस का मामला दर्ज कर दिया गया।

सहवाग के भाई ने ली थी जमानत

पहले लोअर कोर्ट ने विनोद सहवाग समेत तीनों आरोपियों को बतौर आरोपी पेश होने के लिए समन जारी किया, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके चलते कोर्ट ने पहले बैलेबल वॉरंट, फिर नॉन-बैलेबल वॉरंट जारी किया।

इसके बावजूद जब वे कोर्ट नहीं पहुंचे, तो उनके खिलाफ भगोड़ा घोषित किए जाने (पीओ प्रोसीडिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आखिरकार, 22 जुलाई 2019 को विनोद सहवाग कोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें 2 लाख रुपये की श्योरिटी पर जमानत दे दी गई।

बाद में, उन्होंने अक्टूबर 2019 में समनिंग ऑर्डर को सेशंस कोर्ट में चैलेंज कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल