न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत की सुरक्षा में सेंध, छुरा लेकर मंच पर पहुंचा अधेड़, जान से मारने की दी धमकी

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से पूरे देश में बवाल मचा है। वहीं, अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 9:22:25

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत की सुरक्षा में सेंध, छुरा लेकर मंच पर पहुंचा अधेड़, जान से मारने की दी धमकी

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से पूरे देश में बवाल मचा है। वहीं, अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन समाप्त करने के बाद मंच से नीचे उतरे, तभी भगवा गमछाधारी एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया। और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसकी इस गतिविधि का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद मंच पर अफरा तफरी मच गई। कांग्रेस नेता प्रभात साहनी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और चाकू को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस पर आगे कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर की मानें तो उधमसिंह नगर की पुलिस ने इस हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

यूएसनगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि हरीश रावत के कार्यक्रम में चाकू से हमले की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अब तक इस व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस हमले को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?