न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में जल्द शुरू होगा पशुओं का कोरोना टीकाकरण, 23 कुत्तों पर ट्रायल सफल!

देश में जल्द पशुओं का कोरोना टीकाकरण शुरू हो सकता है। हरियाणा के हिसार में स्थित केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए देश की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। इस वैक्सीन का सफल ट्रायल सेना के 23 कुत्तों पर किया जा चुका हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 9:54:50

देश में जल्द शुरू होगा पशुओं का कोरोना टीकाकरण, 23 कुत्तों पर ट्रायल सफल!

देश में जल्द पशुओं का कोरोना टीकाकरण शुरू हो सकता है। हरियाणा के हिसार में स्थित केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए देश की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। इस वैक्सीन का सफल ट्रायल सेना के 23 कुत्तों पर किया जा चुका हैं। कुत्तों में वैक्सीन लगने के 21 दिन बाद कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ एंटीबॉडी देखी गईं। कुत्तों पर सफल ट्रायल के बाद अब गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग जूलॉजिकल पार्क के 15 शेरों पर ट्रायल की तैयारी है, जिसे गुजरात सरकार से अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।

वैक्सीन को विकसित करने वाले संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि सॉर्स कोरोना वायरस (कोविड-19) जानवरों में कुत्ता, बिल्ली, शेर, चीता, तेंदुआ, हिरण में प्रमुखता से देखने को मिला है। कुछ माह पहले चेन्नई स्थित चिड़ियाघर में मृत शेर में कोविड-19 वायरस की पहचान की गई थी। जांच में पता लगा कि उसकी मौत कोविड के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) से हुई थी। इस कारण उन्होंने इंसानों में आए डेल्टा वैरिएंट वायरस को ही लैब में आइसोलेट किया और उसका इस्तेमाल कर वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल की।

केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान, हिसार के निदेशक डॉ यशपाल सिंह का कहना है कि इस वायरस के मनुष्यों से पशुओं और फिर पशुओं से मनुष्यों के संक्रमित होने के कई अध्ययन सामने आए हैं। इसलिए जानवरों में भी इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। अमेरिका और रूस ने वैक्सीन विकसित कर जानवरों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया है। हम भी अपने देश में जानवरों के लिए वैक्सीन तैयार करने के लिए लंबे समय से जुटे थे। अब संस्थान ने वैक्सीन तैयार कर प्रारंभिक परीक्षण में सफलता हासिल कर ली है।

केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान, हिसार के प्रधान वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार का कहना है कि प्रारंभिक चरण में कुत्तों में सफल और प्रभावी ट्रायल के बाद अब हम 5 स्थानों पर शेरों पर क्लीनिक्ल ट्रायल करेंगे। जूनागढ़ के सक्करबाग जूलोजिकल पार्क में शेरों पर ट्रायल के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने अनुमति दे दी है और स्टेट चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही शेरों पर ट्रायल शुरू कर देंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (पशु प्रभाग) डॉ बीएन त्रिपाठी का कहना है कि कोविड-19 वायरस को रोकने के लिए जानवरों का भी टीकाकरण अत्यंत जरूरी है। केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और इसी दिशा में एनआरसीई हिसार के वैज्ञानिकों ने एक सकारात्मक प्रयास किया। मैं संस्थान के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत