न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : दो से अधिक कोरोना मामले आने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज पोर्टल पर अपलोड करनी होगी जानकारी

पंजाब सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूलों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं और रोज पोर्टल पर कोरोना संक्रमण संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 7:14:21

पंजाब : दो से अधिक कोरोना मामले आने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज पोर्टल पर अपलोड करनी होगी जानकारी

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं और एक बार फिर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लगातार स्कूल खोलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य में दो अगस्त को स्कूल पूरी तरह खोल दिए गए हैं। इस बीच पंजाब सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूलों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं और रोज पोर्टल पर कोरोना संक्रमण संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत संक्रमण के दो से अधिक केस मिलने पर स्कूलों को 14 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल सर्जनों को स्कूलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह स्कूल प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। स्कूलों को बीमार होने पर घर में रहने की नीति लागू करनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जो छात्र या कर्मचारी कोविड-19 रोगियों के संपर्क में आए हैं, वे 14 दिन तक घर पर रहें। यदि किसी कक्षा में कोविड के एक मामले की पुष्टि होती है तो कक्षा को बंद कर 14 दिन के लिए टीचर और विद्यार्थियों को एकांतवास में भेज दिया जाएगा। अगर स्कूल में कोविड-19 के दो या अधिक मामले पाए जाते हैं तो स्कूल को 14 दिनों तक बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी शहर या कस्बे या ब्लॉक के एक तिहाई स्कूल बंद कर दिए गए तो उस इलाके के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।

सरकारी स्कूलों के साथ ही राज्य के अन्य स्कूलों को भी इन निर्देशों का पालन करना होगा। दूसरी लहर के बाद राज्य में अब कोराना वायरस की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। इन सबके बीच कोरोना के संबंध में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य अमले की रोजाना सारी सूचना ऑनलाइन भेजने के लिए सरकारी, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट एडेड और प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 के टेस्ट, वैक्सीनेशन, कोविड पॉजिटिव स्टाफ और विद्यार्थियों की पूरी सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। इसका उद्देश्य रोजाना के आधार पर कोरोना महामारी पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर समय पर जरूरी कदम उठाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री