न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, खट्टर सरकार का गर्मी की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला

कोरोना के कहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 May 2021 9:55:05

हरियाणा में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, खट्टर सरकार का गर्मी की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला

कोरोना के कहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। महामारी से बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था जिसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिखित आदेश जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं कि राज्‍य में स्‍कूल 1 जून से खुल सकते हैं। हालांकि, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया कि स्कूल खोलकर बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। लॉकडाउन में ढील देकर बाजार खोलने की बात और है तथा स्कूलों को खोलने की और। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने के बाद ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि हरियाणा में 50 दिन बाद गुरुवार को सबसे कम 2322 नए संक्रमित मिले हैं। एक और राहत की बात है कि केवल हिसार को छोड़कर प्रदेश अन्य जिलों में 200 से नीचे नए केस दर्ज किए हैं। हिसार में सबसे अधिक 213 नए केस आए हैं। रिकवरी दर 95.18% पहुंच गई है। वहीं, एक दिन की संक्रमण दर 5.51% और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.10% है। एक्टिव केस घटकर 28,189 रह गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?