न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में दो अगस्त से कोविड गाइड लाइन के साथ खुलने जा रहे स्कूल, जारी हुई SOP

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल जारी करते समय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा था कि प्रदेश में दो अगस्त से कक्षा नौ से कक्षा 12 तक स्कूल खुलेंगे, जिनमें कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 8:54:09

उत्तराखंड में दो अगस्त से कोविड गाइड लाइन के साथ खुलने जा रहे स्कूल, जारी हुई SOP

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितो की संख्या कम होने लगी हैं और सक्रिय मामलों में लगातार कमी देखी जा रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने आगामी सोमवार यानी दो अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला लिया हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल जारी करते समय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा था कि प्रदेश में दो अगस्त से कक्षा नौ से कक्षा 12 तक स्कूल खुलेंगे, जिनमें कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होगी वहां दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी। शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि देश में अब भी कोविड संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। कोविड के चलते छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों के साथ बैठक कर स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।

शासन ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी होगा। जिसके तहत आज शनिवार को निजी, सरकारी व बोर्डिंग स्कूलों के लिए शासन ने एसओपी जारी कर दी है। हर स्कूल में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। इसका पालन कराने के लिए हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

इस संबंध में शिक्षा सचिव राधिका झा ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं दो अगस्त से शुरू होंगी। जबकि छठी से आठवीं तक कक्षाएं 16 अगस्त से संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे। इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?