न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में कल से 1 से 5वीं तक के बच्चों के खुलेंगे स्कूल, दो शिफ्ट में चलेंगी क्लासेज

कल यानी 1 सितंबर से उत्तर प्रदेश में 1 से 5वीं तक के छोटे बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश की योगी सरकार ने गाइडलाइन तैयार की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 12:20:19

UP में कल से 1 से 5वीं तक के बच्चों के खुलेंगे स्कूल,  दो शिफ्ट में चलेंगी क्लासेज

कल यानी 1 सितंबर से उत्तर प्रदेश में 1 से 5वीं तक के छोटे बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश की योगी सरकार ने गाइडलाइन तैयार की है। इसके मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई दो शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इससे पहले यूपी में 16 अगस्त से 9-12वीं और 21 अगस्त से 6-8वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। करीब 18 महीने बाद ये पहला मौका होगा जब छोटे बच्चे भी स्कूल जाएंगे। इसके पहले मार्च 2020 में बच्चों का स्कूल खुला था।

जारी किए ये निर्देश

- स्कूल परिसर में बच्‍चों की थर्मल स्‍कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

- बच्‍चों को दो मास्‍क लेकर आना होगा।

- मिड डे मील के लिए अपने बर्तन साथ में लाने होंगे। ताकि बच्‍चे एक दूसरे के बर्तनों का प्रयोग न कर सकें।

- बच्‍चों को अपनी पानी की बोतल साथ लानी होगी।

- ऑफलाइन कक्षा के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। जो बच्‍चें ऑफलाइन नहीं पढ़ना चाहते वह ऑनलाइन कक्षा में शामिल हो सकते हैं।

- स्कूलों को शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस का गंभीरता से पालन करना होगा।

अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का कहना है कि सभी स्कूलों ने कोरोना से बचाव की गंभीरता से तैयारी की है। लंबे अरसे बाद छोटे बच्चे क्लास में आएंगे, इसलिए उन्हें बेहतरीन माहौल भी दिया जाएगा। स्कूल भी बच्चों का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे हमारे लिए भी यह खुशी का अवसर है।

सीएमएस कानपुर रोड ब्रांच की प्रिंसिपल विनीता कामरान ने बताया कि हमने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। पहली क्लास से पांचवीं तक के बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनकी निगरानी के लिए एडिशनल स्टॉफ भी लगाया जाएगा। बच्चों को स्कूल परिसर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप